आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के लिए 92 नंबर वार्ड से पार्षद और तृणमूल नेता समर्थकों की तरफ से निकाली गई चुनावी रैली



रानीगंज- रविवार को रानीगंज के 92 नंबर वार्ड के पार्षद श्यामा उपाध्याय, टीएमसी नेता खुर्शीद आलम ने अपने वार्ड के इलाकों में घूम घूम कर लोगों से मुलाकात की और इस लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में वोट डालने की अपील की. डोर टू डोर चुनाव प्रचार चलाने के साथ ही एक रैली 92 नंबर वार्ड से निकाली गई जो पूरे इलाके की परिक्रमा की. चुनाव प्रचार के दौरान 92 नंबर वार्ड पार्षद श्यामा उपाध्याय ने कहा कि ममता बनर्जी ने पिछले 10 सालों में पूरे राज्य के विकास के लिए जो काम किया है वह किसी से छिपा नहीं है. इसका परिणाम हमें विधानसभा चुनाव, नगर निगम चुनाव में भी मिला है, इसलिए उम्मीद है कि आने वाले लोकसभा उपचुनाव में भी जनता टीएमसी उम्मीदवार को समर्थन करेगी और उन्हीं के पक्ष में वोट देगी. श्यामा उपाध्याय ने उम्मीद जताई है कि अगर इस बार के लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी की जीत होती है तो आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात