जामुड़िया में शिवरात्रि के अवसर पर 48 घंटा अखण्ड पाठ



जामुड़िया - महाशिवरात्रि के अवसर पर जामुड़िया क्षेत्रों के सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं को पूजा अर्चना एवं शिव अभिषेक किया गया. वहीं दूसरी ओर इस अवसर पर कलश यात्रा भी निकाली गई. जामुड़िया के श शिवपुर दटेशवर शिव मंदिर में सोमवार की सुबह कलशयात्रा निकाली गयी. यह कलशयात्रा शिवपुर ग्राम के सभी इलाकों में परिक्रमा करते शिव मंदिर पहुँच कर 48 घंटो का अखंड पाठ का आयोजन किया गया. मौके पर जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह यहाँ पहुँच कर पूजा अर्चना किया. मौके पर शेख शानदार, घनश्याम जसवाल, श्रवणी मंडल उपस्थित हुए. जामुड़िया के हाटतला स्थित से शिव बराती के साथ शोभा यात्रा निकाली गई.यह शोभायात्रा यात्रा जामुड़िया बाज़ार के सभी क्षेत्रों मे परिक्रमा कर वापस हाटतला के शिव मंदिर के प्रगण में जाकर समाप्त हुआ. निघा मां बनकाली मंदिर समिति की और से कलश यात्रा निकाला गया. यहाँ कलशयात्रा निघा  इलाकों में परिक्रमा करते हुए शिव मंदिर के प्रगण में पहुँच कर विभिन्न संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर उमेश कुमार पासवान, शिवशंकर कर्मकार आदि उपस्थित थे. वहीं एबी पिटस के शिव मंदिर  प्रांगण में महाशिवरात्रि के पर 24 घंटे अखंड पाठ का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ मंगलवार की सुबह से किया गया .बुधवार को इस अखंड पाठ की समाप्ति होगी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात