28 29 मार्च की हड़ताल को सफल बनाने के लिए की गई सभा



जामुड़िया-आगामी 28 और 29 मार्च को होने वाले हड़ताल को सफल बनाने के लिए गुरुवार कुनुस्टोरिया एरिया  कार्यालय के बाहर जैक की ओर से एक सभा का  किया गया.इस सभा मे केंद्र सरकार के खिलाफ होने वाले इस हड़ताल के लिए इकट्ठे हुए जैक संगठन के सदस्यों ने जमकर नारे लगाए. सभा के दौरान कहा गया कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने लोगों से वादा किया था कि जब हमारी सरकार केंद्र में आएगी तो हम सभी आम लोगों को सारी सुविधाएं मुहैया कराएंगे, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, पेट्रोल रसोई गैस की कीमतों में कटौती होगी, आम जनता के हित के लिए कार्य किया जाएगा, लेकिन इन सब बातों के उलट नजारा देखने को मिल रहा है.  सामानों के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है. पेट्रोल डीजल घरेलू गैस के अलावा खाने के तेल के दाम में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. बेरोजगारी कम करना तो दूर की बात है इसके विपरीत काम के अवसर बंद होते जा रहे हैं. सरकारी संस्थानों को प्राइवेट कंपनियों के हाथों में सौंपा जा रहा है, किसानों को सुविधा नहीं मिल रही है. इन सब के साथ ही श्रमिकों के पीएफ के पैसे जो उनके गाढ़ी मेहनत की कमाई है, उसे भी केंद्र सरकार छीन रही है. ऐसी सरकार के खिलाफ अगर अब आवाज नहीं उठाया गया तो फिर भारत की जनता एक दिन फिर से गुलाम बन जाएगी. सभा के दौरान एटक के आर सी सिंह, इंटक के चंडी बनर्जी, गोविंद राउत, जी के श्रीवास्तव, कमरुद्दीन अंसारी, शंभू चौधरी अमर सिंह, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल