सीटू के बैनर तले मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के कर्मियों द्वारा की जा रही विरोध प्रदर्शन के आगे झुका प्रबंधन, बैठक करने पर जताई रजामंदी



रानीगंज-वेतन वृद्धि की मांग पर रानीगंज का प्रसिद्ध मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल काम करने वाले कर्मी बीते मंगलवार से सीटू के बैनर तले लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.विगत मंगलवार रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के कर्मियों ने वेतन एग्रीमेंट की मांग पर गेट के सामने विरोध जताया था,उन लोगों का कहना है कि लगभग साढ़े 4 सालों से अस्पताल प्रबंधन न बहानेबाजी कर रहा है. वेतन वृद्धि सहित एग्रीमेंट भी नहीं की गई है, नतीजा हम लोग मजबूर होकर धरने पर बैठे हैं. अस्पताल प्रबंधन को बार-बार पत्र देने के बावजूद भी कोई लाभ नहीं हुआ.जबकि दिन पर दिन हर एक वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं ,लेकिन हमारा वेतन वहीं का वहीं टिका हुआ है.कर्मियों को 3000 से लेकर 4000 मासिक वेतन मिलता है ,जिसमें ही हम सभी को अपना परिवार चलाना पड़ता है. नियमानुसार हर 3 साल पर वेतन वृद्धि एग्रीमेंट अस्पताल प्रबंधन की तरफ से साइन करवाए जाते हैं ,लेकिन 2020 साल के दिसंबर महीने में वेतन एग्रीमेंट समाप्ति होने के बाद अभी तक नया वेतन एग्रीमेंट नहीं बनाया गया है. वहीं अस्पताल के कर्मियों द्वारा विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार अस्पताल प्रबंधन उनके साथ बैठक करने को राजी हो गया है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा कहा गया है कि कर्मियों की जो भी मांगे हैं उसे सोच विचार कर पूरा करने की कोशिश की जाएगी. प्रबंधन द्वारा बैठक करने की रजामंदी के बाद अस्पताल कर्मियों में खुशी देखी जा रही है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात