रानीगंज- नगर निगम चुनाव में सुबह से ही बूथ दखल, छप्पा वोट का आरोप विरोधी दलों द्वारा बार-बार सत्ता दल पर आरोप लगाए गये.रानीगंज के 93 नंबर वार्ड के भाजपा प्रत्याशी दिनेश सोनी का आरोप लगाया कि सुबह से ही सत्ता दल रांनीगंज हाई स्कूल सही वार्ड के लगभग सभी बूथों में छप्पा वोट करवाया जा रहा है ,जब यही करना था तो फिर वोट कराने की जरूरत ही क्या थी, रानीगंज के 88 नंबर वार्ड के भाजपा प्रत्याशी सुनीति मुखर्जी का आरोप है की 78, 79, 83, 84,85 नंबर बूथ में सुबह 7:00 बजे से छप्पा वोट कराया जा रहा है.भाजपा उम्मीदवार की तरफ से कहा गया है कि एक बूथ पर मशीन खराब थी जिसकी शिकायत मिलने के बाद वह वहां गई थी, जिसका फायदा उठाकर भाजपा के पोलिंग एजेंट को मार कर बाहर निकाल दिया गया, उनके कॉलर पकड़े गए और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी गई है.वहीं दिनेश सोनी यह भी आरोप लगाया टीएमसी पांडेश्वर हरिपुर झांझरा से गुंडों को लाकर अपने पक्ष पर छप्पा वोट डलवा रही है.उन्होंने आगे कि अगर बीजेपी ने इतने ही उन्नति के कार्य किए हैं तो फिर आखिर चुनाव के 1 दिन पहले से ही गुंडे इलाके में क्यों बुलवा गए, सुबह 7:00 बजे से ही छपा वोट की जरूरत क्यों पड़ गई.

0 टिप्पणियाँ