Slide 1 Slide 2 Slide 3

अंडाल डायमंड मल्टी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल की शुरुआत मार्च से।



दुर्गापुर:दुर्गापुर महकमा के अंडाल में मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बन रहा है। तीन एकड़ में बन रहे अस्पताल में  ट्रामा सेंटर, बर्न सेंटर, नवीन सिम्स छात्रावास, डॉक्टरों और स्टाफ के लिए आवास सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। दिसंबर 2014 से बन रहे अस्पताल में 81 फीसदी निर्माण पूरे हो चुके हैं। बचे 19 फीसदी काम इस वर्ष की मार्च तक होने की संभावना है। यूं तो अस्पताल को फरवरी 2020 तक पूरा करना था लेकिन कोरोना महामारी में यह प्रोजेक्ट लेट हो गया। लेकिन अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि दस मंजिल के इस अस्पताल का निर्माण अगस्त 2022 तक पूरा हो जाएगा। इसके शुरू होने से अंडाल सहित पूरे प्रदेश और देशभर के लोगों को कम दर पर बेहतर इलाज मिलेगा।  250 बिस्तरों के अस्पताल में डॉक्टर सहित करीब 550 कर्मचारी लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल करेंगे। फिलहाल भूतल, 10 मंजिला बिल्डिंग, आधारभूत स्ट्रक्चर बनकर तैयार हो चुका है। साज-सज्जा और अन्य सिविल कार्य होने बाकी है।अस्पताल के एमडी डॉक्टर टी के राय ने बताया की बेड की संख्या 250,आइसीयू : 40,ओटी की संख्या : 8

होगी।अस्पताल में नेफ्रोलाजी, न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलाजी, कार्डियो सर्जरी, यूरोलाजी, मेडिकल गैस्ट्रोइंट्रोलाजी, सर्जिकल गैस्ट्रोइंट्रोलाजी, प्लास्टिक व बर्न सर्जरी अस्पताल पर विशेष चिकित्सा होगा।उन्होनें बताया अस्पताल में साउथ से अनेक डॉक्टर आ रहे है।राज्य की स्वास्थ्य साथी कार्ड और ईएसआई की सुविधा लोगो को मिलेगा।हम लोग इसीएल,डीएसपी,रेल,और अन्य संस्थानों को जोङने का काम चल रहा है।इस हॉस्पिटल में ओपीडी, आईपीडी, आपातकालीन चिकित्सा के अलावा गहन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।अब लोगो को बाहर जाने की जरूरत नही है।बल्कि हर सुविधा इसी अस्पताल में लोगो को मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त