आसनसोल : आसनसोल नगर निगम का चुनाव विपक्षी दलों द्वारा छप्पा वोट के आरोप के बाद सोमवार को आसनसोल के धादका के पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में वोटों की गिनती शुरु की गई। वोटों की गिनती के पहले रविवार की रात स्ट्रांग रूम के बाहर भाजपा द्वारा तृणमूल पर ईवीएम बदलने का आरोप भी लगाया गया। भाजपा नेत्री एवं वार्ड संख्या 39 के प्रत्याशी आशा शर्मा ने तृणमूल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की मिलीभगत से स्ट्रांग रूम में एक घंटे तक ईवीएम के साथ छेड़खानी या बदलने का कार्य किया गया। एक घंटे तक सीसीटीवी कैमरे को बंद कर तथा लाइट बुझा कर खेला किया गया जिसके बाद भाजपा कर्मियों के हंगामे के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को वहां से खदेड़ा।
इन सभी आरोपों के बीच सोमवार की सुबह 8:00 बजे से वोटों की गिनती शुरू की गई। एक घंटे के बाद ही तृणमूल के पक्ष में नतीजा आना शुरू हो गया। इन नतीजों में तृणमूल के सभी दिग्गज प्रत्याशीयों ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। जिनमें मुख्य रुप से अमरनाथ चटर्जी, अभिजीत घटक, श्याम सोरेन, दिवेन्दु भगत, सीके रेशमा, वसीम उल हक, रुपेश यादव, शेख शानदार आदि ने जीत दर्ज की। इस तरह से तृणमूल ने 106 सीटों में से 15 सीटों को सभी सीटों पर जीत दर्ज किया। नतीजों में 91 सीट पर तृणमूल, 7 सीटों पर भाजपा, 3 सीट कांग्रेस, 2 सीट माकपा एवं 3 सीट निर्दलीय के खाते में गया। 2 सीटों पर फैसला सबसे अंत में हुआ जिसमें से 31 नंबर सीट टाई हुआ एवं 40 नंबर सीट का ईवीएम टूटने से अंत में तृणमूल के पक्ष में गया। 31 नंबर सीट पर टाई होने के बाद लकी ड्रा के माध्यम से नतीजा तृणमूल के पक्ष में गया।
जीतने वाले मुख्य प्रार्थीयों के नतीजे निम्नलिखित हैं :-
भाजपा के प्रार्थियों में वार्ड संख्या 17 के ललन मेहरा 2352 वोटों से, 18 से अमित तुलसियान 3278, 27 से चैताली तिवारी 3094, 29 से गौरव गुप्ता 2361, वार्ड संख्या 103 के मानिक धीवर 1748, वार्ड संख्या 105 के इंद्रानी आचार्य 2970, 69 के सुशांत मंडल 2864 वोटों से जीत गए हैं। कांग्रेस के वार्ड संख्या 25 के एस एम मुस्तफा 4842, 28 से गुलाम सरवर 3014 वोट से जीत गए हैं। सीपीएम के वार्ड संख्या 33 के नारायण बाउरी 3149 एवं वार्ड संख्या 43 से आमना खातून भाजपा की लड़ाकू नेत्री आशा शर्मा को हराकर जीत गई हैं। तृणमूल के अभिजीत घटक 6702 वोट से, अमरनाथ चटर्जी 1573, गुरदास चटर्जी 1987 उत्पल सिन्हा 6961वोट से, सीके रेशमा 2789 वोट से, श्याम सोरेन 6557, फंसाबी आलिया 6858, राजेश उर्फ बंटी तिवारी 2019, शिखा घटक 2432, रुपेश यादव 6045, वसीम उल हक 4931, कुल्टी के वार्ड संख्या 74 के उज्जवल चटर्जी 3793, 76 की बबीता दास 5554, 78 के अशोक रुद्र 4689, 79 के शेख शानदार 7520, 14 के उत्पल सिन्हा 7716, 15 के श्याम सोरेन 6557, 22 के अनिमेष दास 4214, 23 के सीके रेशमा 4387, 32 के भोला कुमार हेला 3318, 36 के दिवेन्दू भगत 5324, 42 के बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बासु 4007, 46 की शिखा घटक 2432, 48 के गुरदास चटर्जी 3338 वोटों से जीत गए हैं।

0 टिप्पणियाँ