93 नंबर वार्ड टीएमसी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मंत्री बेचाराम मन्ना



रानीगंज-आसनसोल नगर निगम अंतर्गत 93 नंबर वार्ड के टीएमसी प्रत्याशी आलोक बोस के समर्थन में  राज्य पंचायत मंत्री बेचाराम मन्ना रानीगंज पहुंचे.  पंचायत मंत्री ने स्कूल मोड स्थित बोर्डिंग मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया. चुनावी सभा के दौरान उन्होंने एक के बाद एक जमकर विरोधी दलों पर हमला बोला. मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने दो करोड़ बेरोजगार युवकों को नौकरी देने का वादा किया था, 15 लाख प्रत्येक व्यक्ति को देने का वादा किया था, लेकिन उन सबका क्या हुआ. राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जितने भी वादे किए थे वह सब पूरा किया है. नरेंद्र मोदी जाति मजहब पर बांटकर लोगों को एक दूसरे से लड़वाते है ताकि उनसे कोई सवाल न कर सके. नरेंद्र मोदी देश में हर एक सरकारी संस्था को बेसरकारीकरण करने पर तुले हुए हैं ताकि इसके पैसे से वह लोग अपनी जेब भर सके.आज अगर राज्य में उन्नति देखने को मिल रही है तो वह सिर्फ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वजह से. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के लोगों के लिए स्वास्थ्य साथी, महिलाओं के लिए लक्ष्मी भंडार, सबूज साथी, दुआरे राशन योजना लागू की है. उसके साथ ही उन्होंने सीपीआईएम पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि 34 सालों तक सीपीआईएम पार्टी ने पश्चिम बंगाल पर राज किया, लेकिन उन्नति के कार्य ना के बराबर हुए.आज रानीगंज से बांकुड़ा जाने वाली सड़क जो नेशनल हाईवे भी है उसे चौड़ा टीएमसी सरकार ने किया है. वामपंथी शासन काल में विरोधी दलों को नींद नहीं आती थी, क्योंकि पता नहीं कब किस की मौत आ जाए, लेकिन ममता बनर्जी के शासनकाल में माहौल शांतिपूर्ण है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीपीआईएम के शासनकाल में सरकारी अस्पतालों का हाल बुरा था. कोलकाता मेडिकल कॉलेज में अगर कोई मरीज इलाज करवाने जाता था तो जिंदा वापस नहीं जाता था. सरकारी अस्पतालों में उस दौरान ना तो डॉक्टर मिलते थे ना ही नर्स का कोई अता पता रहता था. टीएमसी के सत्ता में आते ही इन सब की स्थिति सुधर गई है. आज सरकारी अस्पतालों का हाल प्राइवेट अस्पतालों से भी अच्छा है. फर्श साफ सुथरी रहती है.डॉक्टर और नर्स अस्पतालों में हर वक्त मिलते हैं. उन्होंने भाजपा पर व्यंग कसते हुए कहा कि आज जो भाजपा के नेता कार्यकर्ता बीजेपी का झंडा पकड़कर घूम रहे हैं वही लोग राज्य सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं का लाभ भी लेते दिखाई दे रहे.  झाड़ग्राम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष के भाई को राज्य सरकार की तरफ से दी जाने वाली राशन की सुविधा लेते देखा गया है. आज राज्य का हर एक व्यक्ति जो किसी भी पार्टी का क्यों ना हो टीएमसी सरकार हर एक सुविधा उन तक भी पहुंचा रही है. इसीलिए आप सभी से अनुरोध है कि आप लोग राज्य की तरक्की अपनी सुख सुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जीत दिलवाए ताकि राज्य में विकास की बयार बह सके.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता