Slide 1 Slide 2 Slide 3

88 नंबर वार्ड टीएमसी उम्मीदवार के समर्थन में जिला अध्यक्ष विधान उपाध्याय ने की चुनावी सभा को संबोधित



रानीगंज-आसनसोल नगर निगम चुनाव में टीएमसी को जीत दिलाने के लिए लगातार जिला अध्यक्ष टीएमसी नेतृत्व लोगों के बीच चुनाव प्रचार कर रही है. बुधवार 88 नंबर वार्ड टीएमसी उम्मीदवार नेहा साव के समर्थन में टीएमसी जिला अध्यक्ष विधान उपाध्याय रांनीगंज पहुंचे, यहां जिला अध्यक्ष ने टीडीबी कॉलेज के गेट के सामने चुनावी सभा को संबोधित किया. विधान उपाध्याय ने लोगों से अपील की कि आप लोग टीएमसी को ही वोट दीजिए क्योंकि आज राज्य भर में कहीं भी सीपीआईएम का नाम नहीं है.विधानसभा चुनाव में सीपीआईएम पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली, वहीं बीजेपी में जो भी विधायक जीत हासिल किए हैं वह भी ममता बनर्जी के उन्नति को देखते हुए धीरे-धीरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं. ऐसे में अगर बंगाल में किसी भी पार्टी का अस्तित्व है तो वह सिर्फ टीएमसी पार्टी ही है. आप सभी ने इस बात को भलीभांति समझा है ,तभी 2021 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जीत दिलवाई है. इसी तरह आसनसोल नगर निगम चुनाव में भी एक बार फिर से टीएमसी को पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करवाए. जिला अध्यक्ष ने कहा कि रानीगंज शहर बहुत पुराना शहर है. यहां कई तरह की समस्याएं हैं, जिसे नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने के बाद टीएमसी पार्टी कार्य करेगी. रानीगंज शहर में अक्सर ही बारिश के समय पानी भर जाता है, इसलिए नाली निकासी की समस्या को सबसे पहले दूर करना है ,और यह तभी संभव हो पाएगा जब आप अपने टीएमसी उम्मीदवार को जीत दिलाएंगे. इस दौरान 88 नंबर वार्ड टीएमसी उम्मीदवार नेहा साव के अलावा तृणमूल युवा कांग्रेस के राहुल पाल, प्रियो,पाल एमडी आसिफ, रेहान साकिब, अजीत सिंह, सूरज बर्मन उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त