श्री माता वैष्णो देवी मंदिर का 14 वां चतुर्दश वार्षिक महोत्सव में श्रीमद् भागवत गीता का कथा प्रवचन का आयोजन




रानीगंज-रानीगंज के राम बगान स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में विगत 2 फरवरी से 14 वां चतुर्दश वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. लगातार 10 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के पांचवे दिन श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया. जहां वृंदावन से आए पंडित वेदव्यास जी ने सैकड़ों की संख्या में शामिल भक्तों को भागवत कथा का ज्ञान बांटे. वेदव्यास जी महाराज ने इस दौरान कहा कि जिंदगी में सफल होने के लिए श्रीमद् भागवत कथा को सुनना आवश्यक है, इस कथा को सुनकर लोगों को यह सीख मिलती है ,जिसे अपनाने से हम जीवन में सफल हो सकते हैं. वैष्णो देवी मंदिर के भक्त अशोक अरोड़ा ने कहा की 14वां चतुर्दशी वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से शुरू की गई थी, जो आगामी 10 फरवरी तक चलेगी और एक ग्यारह फरवरी को माता के प्रसाद का वितरण किया जाएगा.रविवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया,जिसमें श्री कृष्ण जी झांकी,से लेकर भगवान श्री कृष्ण को पालने में भक्तों ने झुलाते हुए "आलकी पालकी जय कन्हैया लाल की भजन गाये"  मंदिर के भक्त लंबू सिंह, रमेश सिंह, कैलाश केडिया ने बताया कि रानीगंज कोयलांचल  के आस्था का केंद्र माता वैष्णो देवी मंदिर है .इस मंदिर में सिर्फ रानीगंज के ही नहीं बल्कि कोलकाता और आसपास के जिलों से भी लोग पूजा करने आते हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त