टीएमसी की तरफ से आने वाले चुनाव को देखते हुए की गई कर्मी सम्मेलन



रानीगंज-कोरोना महामारी को देखते हुए आसनसोल नगर निगम का चुनाव को लेकर सभी पार्टियों को अब अपने चुनाव प्रचार के साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए भी काफी समय मिल चुका है और इस समय को किसी भी हाल में टीएमसी पार्टी नेतृत्व खोना नहीं चाहती है. इसीलिए जगह-जगह टीएमसी की तरफ से कर्मी सम्मेलन किया जा रहा है. रानीगंज के 90 और 93 नंबर वार्ड में टीएमसी नेता वी शिव दासन दासु के नेतृत्व में  शुक्रवार शाम कर्मी सम्मेलन किया गया. 93 नंबर वार्ड के टीएमसी प्रत्याशी आलोक बोस के समर्थन में मांगलिक भवन में कर्मी सम्मेलन किया गया.इस दौरान रानीगंज टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव, आलोक बोस अर्जुन उपाध्याय संतोष सिंह शुभ भट्टाचार्य ,टीएमसी एससी एसटी ओबीसी सेल के प्रमुख अजय मंडल, संदीप भलोटिया उपस्थित थे. वहीं दूसरी तरफ 90 नंबर वार्ड में टीएमसी प्रत्याशी शक्ति रुईदास के समर्थन में राजाबांध स्थिति टीएमसी पार्टी कार्यालय में भी कर्मी सम्मेलन किया गया.90 नंबर वार्ड में कर्मी सम्मेलन में रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव, अयन मजूमदार, प्रदीप नंदी ,संदीप भालोटिया, रंजीत राम उपस्थित थे. इन दोनों जगहों पर टीएमसी नेता वी शिव दासन दासु ने सभी को एकजुट होकर टीएमसी प्रत्याशी को जीत दिलाने की शपथ दिलाई गई.वी शिव दासन दासु ने कहा कि जब तक हम सभी में एकता नहीं होगी तब तक हमारी पार्टी जीत हासिल नहीं करेगी.उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी ने राज्य में सबसे ज्यादा विकास का कार्य किया है.टीएमसी के मुकाबले राज्य में और कोई भी पार्टी नहीं है ,लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के अनुसार हम सभी को लोगों तक अपने विकास कार्यों को पहुंचाना होगा. लोगों से मिलकर ही उनकी समस्याओं को जानना होगा, तभी सही मायने में हमारी पार्टी जनता की हितेषी बन पाएगी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात