भाजपा उम्मीदवार ने तृणमूल पर बैनर फाड़ने और मारपीट का लगाया आरोप




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 15 नंबर वार्ड से भाजपा के उम्मीदवार आदर्श शर्मा ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर बैनर फाड़ने और उनके कार्यकर्ता तारकनाथ चौधरी के ऊपर हमला करने का आरोप लगाया है। आदर्श शर्मा ने कहा कि आज महावीर नगर में हमारे कार्यकर्ता पोस्टर और बैनर लगा रहे थे। तो तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने बैनर और पोस्टर को फाड़ दिया और हमारे मंडल एक के सचिव तारक नाथ चौधरी के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि दरअसल तृणमूल कांग्रेस भयभीत हो गई है, क्योंकि वह जान रही है कि जनता उनको वोट देने वाली नहीं है। हार के भय से वे लोग अराजकता फैलाना चाह रहे हैं। वही तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी श्याम सोरेन ने कहा कि भाजपा के लोग जो आरोप लगा रहे हैं। वह बेबुनियाद है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस से कोई लेना देना नहीं है। हम लोग के पास इतना समय नहीं है कि हमलोग दूसरे का बैनर पोस्टर फाड़ते चलें तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता 365 दिन 24 घंटा लोगों के सेवा में रहते हैं।लेकिन मेरा एक अपील है कि आदर्श शर्मा इस वार्ड के नागरीक नहीं है। वे दूसरे वार्ड से आते हैं। वह इस वार्ड में अशांति ना फैलाएं। इस वार्ड के शांति बनाए रखें। यदि भाजपा इस वार्ड में अशांति फैल आएगी तो वह भी चुप नहीं बैठेंगे। अशांति फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन