सेफ ड्राइव सेव लाइफ के समापन पर जागरूकता शिविर




दुर्गापुर:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्राफिक विभाग की ओर से गांधी मोड़ इलाके में सोमवार सेव ड्राइव सेव लाइफ के समापन समारोह के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया . कार्यक्रम के पहले ट्रैफिक विभाग के जवानों एवं विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा इलाके में जागरूकता रैली निकाली गई जो सिटी सेंटर के विभिन्न इलाकों से होकर गंतव्य स्थान पहुंचा. कार्यक्रम के तहत अधिकारियों ने करोना के प्रोटोकॉल के तहत लोगों को जागरूक किया, एवं बड़े वाहनों के चालकों का नेत्र की जांच मुफ्त में की गई, एवं आजाद सिंह सहित विभिन्न लोगों को विभाग द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य तौर से एडीपीसी दुर्गापुर ईस्ट डीसी अभिषेक गुप्ता, डीसी सेंट्रल एस एस कुलदीप,दुर्गापुर महकमा शासक शेखर कुमार चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद थे .डीसी सेंट्रल एस एस कुलदीप  ने कहा कि राज्य में दुर्घटना की संख्या पहले काफी अधिक थी .लेकिन राज्य के विभिन्न जिलों में सेव ड्राइव सेव लाइफ के जागरूकता अभियान चलाए जाने के वजह से दुर्घटना में कमी आई है. राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सेफ ड्राइव सेव लाइफ पर जागरुकता अभियान चलाया है जिसके तहत दुर्घटना में 30% कमी आई  है . देशभर में पथ दुर्घटना में मरने वाले की संख्या पंजाब के बाद बंगाल का है. जिसका श्रेय राज्य के मुख्यमंत्री को जाता है , जिन्होंने सेफ ड्राइव सेव लाइफ को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया है . जिसके चलते ही दुर्घटना में कमी आई है. इसके अलावा राज्य में सेफ ड्राइव सेव लाइफ पर सचेतनता रैली करने को कहा गया है. ताकि लोग गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें, हेलमेट पहनकर चलाएं , मां बहनों को भी गाड़ी पर बैठते समय हेलमेट को इस्तेमाल करना चाहिए. ताकि छोटे से छोटे दुर्घटना से बचा जा सके,गाड़ी चलाते समय लोगो को मोबाइल का इस्तेमाल करने से परहेज़ करना चाहिए. साथ ही ट्राफिक नियमों का पालन करना चाहिए,हर चौराहा पर दायें बाएं देख कर सड़क पार करना चाहिए.कभी भी नशे के हालत में वाहन नही चलाना चाहिए .डीसी अभिषेक गुप्ता ने कहा कि ट्रक चालक अपने कार्य में इतना व्यस्त हो जाते है कि उनके पास इतना समय नही है कि अपना स्वस्थ्य का ख्याल रख सके क्योंकि उन लोगो को सामान सही समय पर पहुंचना होता है .यह एक अच्छा अवसर है जहां पर चालक थोङा सा समय में अपना स्वस्थ्य का जांच करा सकते है .चालकों का नजर ठीक होना चाहिए .ताकि किसी प्रकार का दुर्घटना से बचा जा सकें.उन्होंने कहा इस तरह का कार्यक्रम समय समय पर विभिन्न जगहों पर किया जाएगा .डेढ़ सौ चालकों ने अपना नेत्र व स्वस्थ्य जांच कराते हुए चिकत्सक से ऑखों एवं स्वास्थ्य  का देख भाल के लिए विशेष टिप्स लिया .इस दौरान हेलमेट भी बांटे गए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा