बेनाचिटीः दुर्गापुर थाना प्रांगण में दुर्गापुर थाना व पुलिस लाइन के उद्योग से शनिवार की सुबह को रक्तदान शिविर आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी ध्रुव ज्योति मुखर्जी ट्राफिक एसीपी तुहीन चौधरी दुर्गापुर थाना प्रभारी अजय बाग तथा विभिन्न थाना के पुलिस अधिकारी मौजूद थे। रक्त संग्रह दुर्गापुर महकमा अस्पताल की ओर से की गई। 50 से अधिक रक्त दाताओं ने रक्तदान किया जिसमें सभी पुलिस तथा सिविक वॉलिंटियर ने रक्तदान किया।

0 टिप्पणियाँ