91 और 89 नंबर वार्ड के पार्टी कार्यालय में मनाया गया तृणमूल का स्थापना दिवस




रानीगंज-देशभर में एक जनवरी को नए साल का उत्सव मनाया जा रहा है ,लेकिन पश्चिम बंगाल में यह खुशी दुगनी है, क्योंकि नए साल के साथ ही तृणमूल कांग्रेस का स्थापना दिवस भी है, इसलिए तृणमूल कांग्रेस के सदस्य इस दुगनी खुशी को जमकर मना रहे हैं. रानीगंज के 91 नंबर वार्ड और 89 नंबर वार्ड में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. 89 नंबर वार्ड के टीएमसी प्रत्याशी मुजम्मिल शहजादा अंसारी और 91 नंबर वार्ड के टीएमसी प्रत्याशी राजू सिंह के द्वारा कार्यालय में टीएमसी पार्टी का झंडा फहरा कर केक काट कर कार्यक्रम की गयी. सबसे बड़ी बात कि दोनों ही जगह केक में टीएमसी का जोड़ा फूल बना हुआ था. इस दौरान 89 नंबर वार्ड के टीएमसी प्रत्याशी मुजम्मिल शहजादा अंसारी ने कहा कि टीएमसी पार्टी के लिए आज का दिन बहुत खास है. क्योंकि ममता बनर्जी आज के दिन ही टीएमसी पार्टी का गठन किया था और उसे इतनी कामयाबी की बुलंदी पर लाने में उनकी काफी मेहनत लगी है. हमें उम्मीद है कि आने वाले नगर निगम चुनाव में पार्टी जीत हासिल जरूर करेगी.91 नंबर वार्ड प्रत्याशी राजू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना पूरा जीवन ही पार्टी को समर्पित किया है .उनके त्याग बलिदान का नतीजा है कि पार्टी ऊंचाइयों की बुलंदी को छू रही है, यहां उन्होंने भी अपनी जीत का दावा किया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त