Slide 1 Slide 2 Slide 3

चुनाव के पहले अपनी पार्टियों से 500 कर्मियों एवं समर्थकों का हुआ मोहभंग, टीएमसी पार्टी किया ज्वाइन



रानीगंज-चुनाव शुरू होते ही दलबदल का सिलसिला भी शुरू हो जाता है. अक्सर ही विरोधी दल के कार्यकर्ता सत्ताधारी दल में शामिल होते नजर आते हैं, एक बार फिर ऐसा ही नजारा आसनसोल नगर निगम के चुनाव से पहले देखने को मिल रहा है. रानीगंज शहर के वार्ड नंबर 35 में करीब 500 सीपीआईएम, भाजपा समर्थकों ने गुरुवार को टीएमसी का दामन थाम लिया.पूर्व भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत घोष के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने टीएमसी का झंडा पकड़ा.रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी के नेतृत्व में हुए उस कार्यक्रम में जहां सभी को पार्टी में शामिल करवाया गया तो वही इस इलाके में बने भाजपा कार्यालय को भी टीएमसी कार्यालय में तब्दील कर उसका उद्घाटन किया गया.मौके पर रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी के अलावा 35 नम्बर वार्ड के टीएमसी उम्मीदवार अख्तरी खातून, नजीबुल खान, समाजसेवी संदीप भालोटिया उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान विधायक तापस बनर्जी ने कहा पश्चिम बंगाल में पिछले 10 सालों में जो विकास के कार्य ममता बनर्जी सरकार ने किए हैं वह किसी भी पार्टी ने आज तक नहीं किया और यह बात सिर्फ कहने की नहीं है क्योंकि तरक्की नजर आती है.टीएमसी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखते हुए ही अन्य दलों के समर्थक अपनी पार्टी को छोड़कर टीएमसी में शामिल होना चाहते हैं. आज उसी का ट्रेलर था. उन्होंने टीएमसी पार्टी ज्वाइन करने वाले सभी 500 कर्मियों का स्वागत किया. इसके साथ ही कहा कि आप सभी को ममता बनर्जी के नक्शे कदम पर चल कर लोगों की सेवा करनी होगी उनके द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर लोगों तक पहुंचाना होगा, ताकि जनता को जहां लाभ मिल सके.  टीएमसी लोगों के बीच और भी ज्यादा प्रचलित हो सके.मौके पर पूर्व भाजपा नेता प्रशांत घोष ने कहा कि उन्हें लगा था कि भाजपा राज्य में विकास के कार्य करेगी लेकिन भाजपा सिर्फ जाति धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का काम करती है, जबकि टीएमसी राज्य में पिछले 10 सालों से विकास के कार्य कर रही हैं और इसे देखते हुए ही उन्होंने टीएमसी ज्वाइन करने का फैसला लिया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त