रानीगंज-रानीगंज के 34 नंबर वार्ड से सीपीआईएम उम्मीदवार संजय प्रमाणिक एवं 35 नम्बर वार्ड से तरफ से नीलू बीबी को प्रार्थी के रूप में चुना गया है. प्रार्थी चुने जाने के बाद मंगलवार नीलू बीबी रोनाई इलाके के मजार शरीफ से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की जबकि संजय प्रामाणिक सीआरसोल ग्राम से .दोनों सीपीआईएम प्रार्थी घर घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना. इसके साथ ही आने वाले चुनाव में उन्हें वोट देने की अपील की ताकि इलाके का संपूर्ण विकास संभव हो सके.सीपीआईएम नेता की तरफ से कहा गया कि वार्डो में विकास के कार्य तब तक हुए जब तक रानीगंज बोरो में सीपीआईएम का कब्जा था. सीपीआईएम का शासन खत्म होने के बाद इलाके के रास्ते की अवस्था बदहाल हो गई, पानी की समस्या बढ़ती गई, स्ट्रीट लाइट की सुविधा नदारद दिखी. उन्होंने कहा कि अगर हमारी उम्मीदवार जीतते है तो हम सरकार से वृद्धा पेंशन विधवा भत्ता को दोबारा चालू करने की दरख्वास्त करेंगे, ताकि उम्र दराज लोगों को बुढ़ापे का सहारा मिल सके. वैसे रानीगंज शहर को एक समय में सीपीआईएम का गढ़ कहा जाता था. यहां पर सीपीआईएम प्रार्थी का हमेशा ही बोलबाला रहा है ,पर विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव ने इसकी तस्वीर बदल कर रख दी है. दोनों ही बार सीपीआईएम की तरफ से खड़े उम्मीदवारों को रानीगंज शहर के बाशिंदों ने नहीं चुना. ऐसे में आने वाले नगर निगम चुनाव में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि आखिर रानीगंज शहर से सुपड़ा साफ होने वाले सीपीआईएम को कितने सीट मिलते हैं.

0 टिप्पणियाँ