रानीगंज के मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल की तरफ से 200 गरीब विधवाओं को प्रदान की गयी खाद्य सामग्री



रानीगंज-रानीगंज के मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल की तरफ से गोद ली हुई 200 विधवाओं एवं दिव्यांगों को हर महीने की तरह इस महीने भी खाद्य सामग्री दी .इसके साथ ही ठंड को देखते हुए उन्हें शाल भी प्रदान किया गया.  कार्यक्रम का संचालन कोविड-19 के सारे नियम को मानते हुए किया गया. कार्यक्रम का संचालन मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल का सचिव राजेन्द्र प्रसाद खेतान द्वारा किया गया. इस दौरान आरपी खेतान ने मीडिया के माध्यम से लोगों से अनुरोध किया कि अस्पताल के सामाजिक कार्यों को देखते हुए अगर कोई व्यक्ति दो बीघा जमीन दान में दे तो फिर अस्पताल के लिए कई नए डिपार्टमेंट का निर्माण किया जाएगा.अस्पताल में जल्दी ही डायलोसिस एवं लेप्रोस्कोपी सुविधा चालू करने की योजना है.10 रुपये में रोगी के परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था चालू की जाएगी. इस कार्यक्रम में रानीगंज के ट्रैफिक प्रभारी चित्तातोष मंडल, पंजाबी मोड़ फाड़ी प्रभारी रियाजुद्दीन, विवेकानंद आश्रम के स्वामी सुब्रतोनंद जी महाराज, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?