बांकुड़ा-एक बार फिर से कोलकाता के पार्क स्ट्रीट की घटना बांकुड़ा में दोहराई गई है।2 दिन पहले पति की मौत होने के बावजूद भी पत्नी इस सच से अनभिज्ञ नजर आई। आसपास के लोगों ने घर के मालिक को मृत अवस्था में देखकर बच्चों को इस बारे में जानकारी दी।बांकुड़ा सिनेमा रोड स्थित अपने दो मंजिला मकान में साउदर्न साधन बराट और उनकी पत्नी रेबा बराट अकेले रहते थे। दंपत्ति का एक लड़का और दो लड़की है लेकिन तीनों बाहर रहते हैं इसीलिए दंपति को अकेले ही घर में रहना पड़ता था। साधन बाबू रोजाना घर से बाहर जाकर आसपास के लोगों के साथ बातचीत किया करते थे। लेकिन पिछले 2 दिन से साधन बराट अपने घर से बाहर नहीं निकले, जिसके बाद शक होने पर आसपास के लोग उनके घर पहुंचे जहां दो मंजिला पर पहुंचने पर उन्हें पत्ते के बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। साधन बाबू की पत्नी बेफिक्र अवस्था में अपने घर के कामों में लिप्त देखी गई। आसपास के लोगों ने शव के पास पड़े मोबाइल से नंबर निकाल कर उनके बच्चों को इस बारे में जानकारी दी गई। यह जानकारी मिलते ही साधन बाबू की एक बेटी ने अंतिम संस्कार के लिए इंतजार करने का आवेदन किया जिसकी वजह से साधन बाबू के शव का फिलहाल अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। आसपास के लोगों का कहना है साधन बाराट की पत्नी मानसिक रूप से बीमार है इसलिए उन्हें इस बात की खबर नहीं लगी की उनके पति की मौत हो गई है, और जब रेवा बराट को इस बात की जानकारी भी लगी तो भी पड़ोसियों के दूर रहने की वजह से उन्हें जानकारी देना संभव नहीं हो पाया।









0 टिप्पणियाँ