आसनसोल : 21 नंबर वार्ड स्थित शीतला में भाजपा के वार्ड अध्यक्ष उत्तम मिश्रा के नेतृत्व में लगभग भाजपा के लगभग डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं ने टीएमसी का दामन थामा। आईएनटीटीयूसी के जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक ने उन्हें टीएमसी का झंडा पकड़ाकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल किया। इस मौके पर अभिजीत घटक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की भाजपा से मोह भंग होते जा रही है। जिसके कारण प्रतिदिन भाजपा कार्यकर्ता भाजपा को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी को तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा के पास खड़ा करने के लिए प्रत्याशी भी नहीं है। बिना पूछे उनको विश्वास में लिए टिकट दिए जाने पर यही हश्र होता है। क्योंकि वे लोग भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे। उन्हें जबरन टिकट दिया गया। इसलिए वह भाजपा को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। वही 54 नंबर वार्ड में भी भाजपा के बुथ अध्यक्ष और कई कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे।









0 टिप्पणियाँ