आसनसोल सहित चारों नगर निगम के चुनाव अब 12 फरवरी को होंगे



कोलकाता : पश्चिम बंगाल निर्वाचन आयोग ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चार नगर निगमों के चुनावों को तीन सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। चुनाव की अगली तिथि 12 फरवरी को रखा गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, सिलीगुड़ी, चंदननगर, बिधाननगर और आसनसोल नगर निगम के चुनाव अब 22 जनवरी के बजाय 12 फरवरी को कराने का फैसला लिया गया है। इसमें कहा गया कि मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इससे पहले दिन में, राज्य सरकार ने एसईसी को एक पत्र भेजा था, जिसमें वर्तमान महामारी की स्थिति के कारण चुनाव की तारीखों को फिर से निर्धारित करने की सहमति दी गई थी। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने भी आयोग से मामलों में वृद्धि को देखते हुए निकाय चुनाव को चार से छह सप्ताह के लिए स्थगित करने की संभावना तलाशने को कहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात