बांग्ला को पश्चिम बांग्लादेश होने से बचाएंगे-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष




बांकुड़ा-दीदी मुनि सोचती है कि बांग्ला को पश्चिम बांग्ला बांग्लादेश बनाएंगे तो भाजपा का एक एक कर्मी अपने अंतिम खून तक बंगाल को बचाने की कोशिश करेगा. ऐसा ही कहना है प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का. शनिवार को बांकुड़ा माचनतला मुक्त मंच पर कर्मी सभा को संबोधित करते हुए यह बात उन्होंने कहा. सभा स्थल से ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा संभालते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बांग्लादेश की घटना से सभी वाकिफ हैं, लेकिन यहां हमारी दीदी चुपचाप बैठी हुई है, वहां जैसा माहौल यहां भी तैयार करना चाहती हैं. हम लोग किसी के विरोधी नहीं है. हम लोग खुद अपना अधिकार खुद समझ लेंगे . प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का यह भी कहना यह सरकार 5 वर्ष भी नहीं टिक पाएगी, सिर्फ इंतजार करने का वक्त है. यहां हर एक नेता में प्रतियोगितात्मक होड़ लगी हुई है कि कौन कितना पैसा मार सकता है. प्रदेश अध्यक्ष का आरोप की बांकुड़ा नगर पालिका के भूत पूर्व चेयरमैन जिनकी एक हार्डवेयर की दुकान थी अभी उनके पत्नी के नाम पर करोड़ों कि संपत्ति है .कोई चोर छोटा या बड़ा चोर नहीं होता चोर सभी चोर होते हैं. आम जनता का पैसा जिसने भी चोरी किया है उसे जेल जाना पड़ेगा. वहीं राज्य सरकार के खिलाफ कठोर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने शराब बनाया था जिसकी कीमत ₹28 रखी गई थी जिसका नाम महुआ रखा गया था .सिर्फ इतना ही नहीं एक शराब का नाम तो उन्होंने झुमुर भी रखा था जिसका विरोध विधानसभा में विपक्ष भाजपा के नेता द्वारा किया गया था, क्योंकि यह नाम आदिवासी आदिवासी संस्कृति का अपमान है. बाद में नाम परिवर्तन किया गया. नौकरी देने के नाम पर राज्य में भ्रष्टाचार चल रहा है मामला के उपर मामला अदालत में चल रहा है.

मौके पर उपस्थित बांकुड़ा सांसद डॉ सुभाष सरकार द्वारा भी राज्य सरकार की जनविरोधी नीति का विरोध किया एवं कहा कि पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में वृद्धि को देखते हुए केंद्र सरकार ने कीमतों में कमी लाई किंतु राज्य सरकार कीमत काम करने के पक्ष में नहीं है.

बता दें कि राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा की तरफ से बांकुड़ा हिंदी स्कूल मैदान से विशाल रैली का आयोजन किया गया था, जोकि बांकुरा माचनतला पर आकर समाप्त हुई जिसमें भाजपा सांसद समय विधायक उपस्थित रहे रैली में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का विशाल समागम देखा गया. जिसने आभास करा दिया कि अभी भी भाजपा हारी नहीं है, जनता उनके साथ हैं. आगामी नगर पालिका चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन