टीएमसी हिंदी प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस


 रानीगंज- टीएमसी हिंदी प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष विवेक गुप्ता रविवार को रानीगंज पहुंचे. पंजाबी मोड़ स्तिथ दया शंकर रॉय के कार्यालय में उन्होंने प्रेस मीट कर राज्य सरकार की कई योजनाओं को पत्रकारों के सामने रखा. 





उन्होंने कहा कि मेरा मुख्य मकसद रानीगंज आकर प्रेस कांफ्रेंस करने का यह रहा कि की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बी एड करने वाले विद्यार्थियों के लिए अब हिंदी में प्रश्न पत्र लाने की घोषणा कर दी है,ताकि पश्चिम बंगाल में रहने वाले विद्यार्थी जो हिंदी भाषी हैं उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो,और इसके लिए उन्हें बाहर जाने की भी जरूरत ना पड़े.


 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से बच्चों के लिए स्कॉलरशिप इसके साथ ही एस सी, एस टी सर्टिफिकेट,स्टूडेंट कॉर्ड प्रदान किये जाने सहित कई सुविधाएं  दी जा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ष 100 स्कूल खोलेगी,विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर कहा कि कोर्ट की कानूनी प्रक्रिया चल रही है,यह समाप्त होने पर 10 हजार शिक्षको की नियुक्तियां होगी. इस मौके पर टीएमसी टाउन अध्यक्ष रूपेश यादव सहित सिंटू भुंइया, दया शंकर रॉय,मोती सिंह सदन सिंह आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त