Slide 1 Slide 2 Slide 3

आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम ने सुपर स्मेल्टर कारखाना के रेलवे ट्रेक का किया उद्घाटन




जामुड़िया-जामुड़िया के इकड़ा उद्योगीक सुपर स्मेल्टर्स कारखाने के दो नंबर साइडिंग का काम अब खत्म हो चला है.शुक्रवार आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम परमानंद शर्मा ने रेलवे साइडिंग का उद्घाटन शिलापट्ट का अनावरण कर किया. उद्घाटन के बाद डीआरएम ने कहा कि सुपर स्मेल्टर्स कारखाना रेलवे का काफी पुराना उपभोक्ता रहा है.इस कारखाने में रोजाना एक या दो रैक माल ढुलाई की जाती है. सुपर स्मेल्टर्स कारखाना में प्रबंधन अपने हिसाब से रेलवे साइडिंग का निर्माण करवाएं ,रेलवे किसने सबसे बडी सुविधा के हो कि कि माल ढुलाई करने वाले बोगियों की लोडिंग-अनलोडिंग आसानी से की जा सकेगी. रेलवे साइडिग के निर्माण से सिर्फ कारखाना को ही नहीं बल्कि रेलवे को भी लाभ मिलेगा.इसके साथ ही कच्चे सामग्री की बर्बादी भी कम होगी. सुपर स्मेल्टर्स कारखाना दिलीप अग्रवाल ने कहा कि अभी तक हम दूसरे साइडिंग के द्वारा माल को लाने ले जाने का काम करते थे, लेकिन अब स्थाई साधन तैयार हो चुका है. उन्होंने आगे कहा कि रेलवे साइडिंग के निर्माण से कंपनी को सिर्फ फायदा ही नहीं होगा ,बल्कि गवर्नमेंट रेवेन्यू भी बढ़ेगा, जिससे जनता सहित कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा.मौके पर एडीआरएम एमके मीना, एसबी सिंह, सनी विश्वजीत, सीएम मिश्रा, एमएस बंदना, अरुण तूलसियान, के आर देवदय, लक्ष्मण, प्रदीप तिवारी, मनीष पोतदार दीपक अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त