रानीगंज के बीडीओ अभिक बनर्जी को सात सूत्री मांगों को लेकर भाजपा की तरफ से सौंपा गया ज्ञापन



रानीगंज-रानीगंज के बीडीओ कार्यालय में सात सूत्री मांगों के समर्थन में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा रानीगंज बीडीओ को ज्ञापन  सौंपा गया. राज्य भर में चल रहे इस ज्ञापन देने की कर्मसूची के तहत राज्य सरकार का कई चीजों पर  ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की गयी. इनमें पहली मांग यह रही कि बारिश के कारण आलू की पैदावार काफी कम हुई है ,जिसे बढ़ाने पर जोर दिया गया. खाद बीज सहित खेती के अन्य चीजों के दामों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ भाजपा ने विरोध जताया. भाजपा नेताओं का आरोप है कि प्रधानमंत्री ने किसानों के लाभ के लिए फसल बीमा योजना की शुरुआत की थी, जिसका लाभ राज्य के किसानों को नहीं मिल रहा है ,वहीं किसान सम्मान निधि की राशि से भी राज्य के किसान वंचित है. ज्ञापन में पीड़ित किसानों को खाद बीज की निशुल्क आपूर्ति करवाने के साथ ही, ऐसे किसान जिन्होंने आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या कर ली है .उन्हें 20 लाख रुपए देने की मांग भाजपा की तरफ से की गयी. इन सबके अलावा भाजपा ने पेट्रोल डीजल के दामों को राज्य सरकार द्वारा घटाने की मांग की गयी. इस कार्यक्रम में आसनसोल जिला भाजपा संयोजक शिवराम बर्मन, उपाध्यक्ष सभापति सिंह, तापस दास सुधीर चौधरी किसान मोर्चा अध्यक्ष विमान मुखर्जी, विजन मुखर्जी, दिनेश सोनी, शमशेर सिंह,प्रसन्न भट्टाचार्य आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात