Slide 1 Slide 2 Slide 3

इलाज के दौरान मरीज की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप लगा परिजनों का हंगामा




आसनसोल : इलाज में लापरवाही का आरोप आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र स्थित पुर्नदृष्टि आई एंड जनरल अस्पताल पर लगा है। रूपनारायणपुर निवासी 26 वर्षीय देव ज्योति बरुआ की मौत गुरुवार को आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र स्थित पुर्नदृष्टि आई एंड जनरल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों और संगी साथियों ने अस्पताल परिसर में चिकित्सा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतक के पिता ने बताया कि बीते 21 दिसंबर को वह अपने पुत्र देवज्योति को इलाज के लिए यहां भर्ती किए थे।तब डॉक्टर ने बताया था कि उनके बेटे को चेस्ट की बीमारी है। वह बहुत अच्छा इलाज कर सकते हैं। इसके बाद मैंने अपने बेटे को भर्ती करा दिया। इस दौरान कई जांच की गई। लेकिन जांच की रिपोर्ट हम लोग को नहीं दिखाई गई और नाहीं उसके विषय में कोई जानकारी दी गई। अचानक उन्होंने कल रात में बुलाकर कहा कि आपके बेटे को टीबी है। उसकी स्थिति बहुत नाजुक है। उन्होंने इससे पहले नहीं बताया कि उनके लड़के को टीबी है। यहां तक कि उस वार्ड में नर्स बैठकर खाना खाती थी। लेकिन मेरे बेटे को खाना नहीं दिया जाता था। यहां अस्पताल प्रबंधन केवल लूट मचा कर रखे हैं। वही चिकित्सा करने वाले डॉक्टर ने बताया कि मृतक मरीज टीबी रोग से ग्रस्त था।उसकी सभी रिपोर्ट अत्यंत खराब था। ये लोग यहां लाने में बहुत देर कर चुके थे। भर्ती करने से पहले हैं। उसका 50% वजन घट चुका था। 25 दिसंबर को ही उन्होंने मृतक के पिता को बता दिए थे कि उनके लड़का को टीबी की बीमारी हो गई है। सभी रिपोर्ट खराब है। यह लोग जो दोषारोपण कर रहे हैं। यह गलत है। रिपोर्ट के अनुसार जो दवा और इलाज करनी चाहिए थी। उन्होंने वही किया है। हालांकि इस दौरान हंगामाकारियों और डॉक्टर के साथ काफी नोकझोंक हुई। बाद में आसनसोल उत्तर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हंगामाकारियों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त