गुरु तेग बहादुर जी की शहादत दिवस पर किया जाएगा कार्यक्रम




रानीगंज  -सिक्खों के नोवें गुरु श्री गुरु तेग़ बहादुर जी महाराज का 346वाँ शहीदी दिवस रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से 12 दिसंबर रविवार को शिशु बागान मैदान में मनाया जाएगा.इसके पूर्व प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही है.गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव रविंद्र सिंह ने कहा कि सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की पुण्य तिथि पर विगत रविवार रानीगंज के शिशु बागान मैदान में दीवान सजाया जाएगा जहां भारत के विख्यात कीर्तनी जत्था और लेक्चरर गुरु की वाणी सुनाकर संगत को निहाल करेंगे.इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल सिख वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा. वहीं रानीगंज टीएमसी माइनॉरिटी सेल की तरफ से आने वाले भक्तों की सेवा की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि  विश्व इतिहास में धर्म, मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में श्री गुरु तेग बहादुर जी का स्थान अद्वितीय है. इस्लाम कबूल न करने पर मुगल बादशाह औरंगजेब ने दिल्ली के चांदनी चौक पर उनका सिर कलम करवा दिया था. इस दिन उनकी शहादत को याद करके हमें जुल्म और अन्याय का डटकर मुकाबला करने की प्रेरणा मिलती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त