Slide 1 Slide 2 Slide 3

सेफ ड्राइव सेव लाइफ के तहत रानीगंज के माइनिंग कॉलेज में की गई जागरूकता कार्यक्रम




रानीगंज-रानीगंज के गिरजापाड़ा स्थित माइनिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया गया. राज्य सरकार की तरफ से  सेफ ड्राइव सेव लाइफ अभियान चलाया गया था जिसके तहत बीते 1 दिसंबर से ट्रैफिक जागरूकता अभियान शुरू की गई थी, जो आगामी 31 जनवरी तक चलाई जाएगी.गिरजापाड़ा माइनिंग कॉलेज में रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियम की जानकारी दी गयी. इस दौरान बताया गया कि आखिर गाड़ी चलाते समय किन किन बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है. सबसे पहले बताया गया कि गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, ताकि दुर्घटनाओं से कुछ हद तक बचा जा सके, इसके साथ ही शराब के नशे में गाड़ी न चलाने की हिदायत दी गयी. बस चलाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि बस रुकने पर ही चढ़े और उतरे. अक्सर ही देखा जाता है कि लोग जल्दबाजी में बस रुकने से पहले ही चढ़ने या उतरने लगते हैं ,जिससे वे दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं. जेबरा क्रॉसिंग से ही रोड पार करने की सलाह दी गयी. इस जागरूकता कार्यक्रम में रानीगंज थाना के आइसी अजय कुमार मंडल भी उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त