सेफ ड्राइव सेव लाइफ कार्यक्रम के तहत रानीगंज थाना से निकाली गई रैली, लोगों को पुलिस ने किया जागरूक



रानीगंज-सेफ ड्राइव सेव लाइफ कार्यक्रम के तहत रविवार रानीगंज थाना के आईसी अजय कुमार मंडल के नेतृत्व में एक रैली निकाली गयी, जो पूरे शहर की परिक्रमा कर वापस थाना में आकर समाप्त हुई. इस दौरान रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर भी मौजूद थे. रैली के माध्यम से राहगीर, वाहन चालकों को ट्रैफिक नियम के महत्व की जानकारी दी गयी. बीते 1 दिसंबर से शुरू हुई ट्रैफिक जागरूकता अभियान आगामी 31 जनवरी तक जारी रहेगी, जिसमें लोगों को ट्रैफिक नियम की जानकारी देने के साथ ही, उन्हें सतर्क करने का काम भी किया जाएगा. यहां बता दें कि 5 साल पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा राज्य में दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सेफ ड्राइव सेव लाइफ अभियान चलाया गया था, इस दौरान नो हेलमेट ,नो पैट्रोल स्लोगन भी दिया गया था, यानी बिना हेलमेट किसी को भी पेट्रोल नहीं मिल रहा था और इसे करने का मुख्य मकसद यह था कि लोग सतर्क हो और वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें. हेलमेट पहनने से दुर्घटना के दौरान जान जाने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है. सेफ ड्राइव सेव लाइफ के 5 साल पूरे होने के उपलक्ष पर ही यह कार्यक्रम आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिशनेरट द्वारा किया जा रहा है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त