आदिवासीयो ने आंदोलन कर अस्पताल निर्माण के पूर्व बाउंडरी कार्य को रोका




रानीगंज-रानीगंज थाना क्षेत्र के रानीसाएर स्तिथ जोड़ा मंदिर के पास की जमीन पर एक निजी अस्पताल के निर्माण के पूर्व बाउंडरी वाल बनाये जाने को लेकर शुक्रवार तनाव की स्थिति पैदा हो गयी, जिसकी वजह से बाउंडरी निर्माण का काम रोक दी गयी है. जोड़ा मंदिर के समीप रहने वाले भुटल पाड़ा के रहने वाले आदिवासी नेता अंजन हांसदा की शिकायत है कि  भू-माफिया अस्पताल निर्माण करने के नाम पर उस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं.अगर अस्पताल बनाई जाएगी तो उसके लिए प्रशाशन का आदेश की कॉपी दिखाये.  उन्होंने यह भी कहा कि अगर यहां  दीवार उठा दी गई तो गांव का रास्ता बंद हो जाएगा. आदिवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि उस तालाब का पानी वह लोग दैनिक दिनचर्या के लिए इस्तेमाल करते हैं ,वह भी जमीन माफियाओं द्वारा भरा जा रहा है. जबकि अब तक तीन बार आदिवासीयों द्वारा आंदोलन की गयी, बीडीओ को ज्ञापन दी गयी, पर कोई उचित कदम नहीं उठाई गयी.शुक्रवार को भी यह आदिवासी रानीगंज बीडीओ से भेंट कर उचित कार्यवाही करने की मांग किया.




 ज्ञात हो कि अस्पताल बनाने के लिए रानीसायर के पास 5 बीघा जमीन खरीदी है,पिछले कुछ महीनों से नेशनल हाईवे दो के पास इस भूमि को समतल करने का काम डेवलपर द्वारा किया जा रहा है. अगस्त महीने में भी मिट्टी भराई के काम को देखकर आदिवासियों ने धनुष बाण लेकर काम को ठप कर विरोध प्रदर्शन किया था. इतना ही नहीं इस दौरान ठेका कर्मी की आदिवासियों ने बुरी तरह पिटाई कर दी थी, नतीजा निर्माण कार्य को बीच में ही रोकना पड़ा. लगभग 3 महीने के बाद फिर से जमीन भरने का काम शुरू किया था, लेकिन आदिवासी एक बार फिर अपने हक की लड़ाई लेकर सामने आ खड़े हुए हैं. आदिवासियों का कहना है अस्पताल निर्माण को लेकर त्रिपक्षीय बैठक होना आवश्यक है और जब तक बैठक नहीं होगी तब तक जमीन पर कोई कार्य नहीं किया जाएगा. वहीं आदिवासियों के प्रदर्शन की खबर मिलते ही रानीगंज थाना की तरफ से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची जिसके बाद स्थिति को काबू में किया गया.फिलहाल अस्पताल निर्माण का कार्य पूरी तरह से रोक दिया गया है.रानीगंज बीडीओ अभिक बनर्जी बताया कि आदिवासियों के शिकायत पर जमीन की मपाई कर सठीक कदम उठाई जाएगी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त