Slide 1 Slide 2 Slide 3

कल्ला स्थित एक परित्यक्त पत्थर खदान से मिला व्यक्ति का शव




आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के कल्ला स्थित परित्यक्त केपी खदान से एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया। मृतक की पहचान कल्ला निवासी बबुआ हेला के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार की सुबह जब लोग उस रास्ते से आ जा रहे थे। तो देखा कि परित्यक्त केपी खदान के ने एक व्यक्ति का शव तैर रहा है। तब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव को परित्यक्त खदान के जलाशय से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा। पुलिस जांच कर रही है कि मृतक रास्ता पार करते समय में गहरी खाई में गिर गया या इसके साथ कोई घटना हुई है। स्थानीय निवासी अनूप मंडल ने बताया कि बबुआ हेला सुबह घर से निकला था। बहुत देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा। तो उसके घर वाले उसकी छानबीन कर रहे थे। इसी दौरान कोई राहगीर ने शव को तैरते देखा। इसकी सूचना मोहल्ले में गई तो मोहल्ले वाले आकर देखे कि बबुआ हेला का शव पानी में तैर रहा है। इसके बाद इसकी सूचना आसनसोल उत्तर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस आकर शव को बरामद किया। यह खदान शांति ट्रेडर केपी पत्थर खदान है। खदान वाले इसको घेरा नहीं करते हैं। भारी बारिश के कारण यह खदान धंस गया है। यह रास्ता काफी खतरनाक हो गया है। कभी भी यहां बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यह रास्ता ही पूरा खत्म हो गया था लेकिन समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने अस्थाई तौर पर किसानों के आने जाने के लिए रास्ता बनवाया है। लेकिन प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त