Slide 1 Slide 2 Slide 3

जेके नगर बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी का इंजन खराब होने से घंटो जाम, राहगीरों को भी भारी परेशानी



रानीगंज : जेके नगर होकर नॉर्थब्रुक कोयला साइडिंग जाने वाली रेलवे लाइन पर जा रही मालगाड़ी का इंजन खराब होने के कारण जेके नगर बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर डेढ़ घंटो तक जाम लगा रहा, जिससे जेके नगर बाजार का निमचा, जेमेरी ग्राम, आदि इलाकों का संपर्क कट गया तथा जेके नगर बाजार रेलवे लाइन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. जिसके कारण इस पार से उस पार जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.कई वाहन जेके नगर चलबलपुर ग्राम, 18 नंबर होते हुए वाहन पार किए तथा कई वाहनों ने मॉडर्न सातग्राम होकर उस पार गए. शाम 5:30 बजे से लेकर 7:00 बजे तक रेल लाइन जाम रहा. जिसके बाद रेल अधिकारियों को खबर दी गई. खबर मिलने के बाद आसनसोल से दूसरा इंजन मंगा कर खाली कोयला वैगन को नॉर्थब्रुक कोयला साइडिंग ले जाया गया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त