बांकुड़ा जिला पुलिस की तरफ से दुर्घटना को कम करने के लिए की जा रही व्यवस्था




बांकुड़ा-नदिया के हांसखाली दुर्घटना के बाद बांकुड़ा जिला में पुलिस प्रशासन की तरफ से दुर्घटना से बचने के लिए विशेष नजरदारी चलाई जा रही है। नदिया में सड़क दुर्घटना में करीबन 18 लोगों की जान चली गई थी। बांकुड़ा जिला के विभिन्न रास्ता के ऊपर करीबन 28 जगहों पर एक्सीडेंटल जोन के हिसाब से चिन्हित कर पुलिस जांच कर रही है। दुर्घटना को रोकने के साथ ही घायलों के प्राथमिक चिकित्सा से लेकर अस्पताल ले जाने सहित विभिन्न कामों को अब पुलिस प्रशासन अपने हाथ में ले चुकी है। बांकुड़ा जिला के ऊपर बनाए गए नेशनल हाईवे को छोड़कर कई महत्वपूर्ण राज्य सड़क है इन सड़क के ऊपर कई संकीर्ण और जर्जर सेतु बनाए गए हैं जिससे दुर्घटना होने का डर हर वक्त बना रहता है। ठंड के मौसम में धुंध की वजह से इस दुर्घटना की संख्या में और भी ज्यादा वृद्धि होती है। शुक्रवार ब्लॉक के विभिन्न एक्सीडेंटल जोन का पुलिस ऊपर धृतिमान सरकार ने जायजा लिया। इस दौरान पुलिस सुपर ने कहा की प्राथमिक रूप से हर एक ब्लॉक के रास्ते में वॉच टावर लगाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे की भी व्यवस्था की जाएगी। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए हर ब्लाक स्पैटर के साथ 10 पथबंधुओं को नियुक्त किया जाएगा। इन पथबंधुओं को फर्स्ट एड किट देने के साथ ही प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। हर एक ब्लॉक स्पेटर को एंबुलेंस टैग करने का प्रस्ताव भी दिया गया है। शुक्रवार पुलिस सुपर धृतिमान सरकार दुर्घटना को कम करने के लिए और क्या व्यवस्था की जानी चाहिए इसकी जांच कर रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता