Slide 1 Slide 2 Slide 3

आईएनटीटीयूसी नेता राजू आहूवालिया के नेतृत्व में ऑटो चालकों ने एडीएम (जी) को सौंपा ज्ञापन, टोटो शोरूम मालिकों पर कार्रवाई करने की मांग



आसनसोल : आईएनटीटीयूसी के परिवहन यूनियन नेता राजू आहूवालिया के नेतृत्व में ऑटो चालकों ने सोमवार को अवैध टोटो शोरूम मालिकों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर पश्चिम बर्दवान जिला के अतिरिक्त जिला शासक सामान्य डॉक्टर अभिजीत शेवाले को ज्ञापन सौंपा। इसके पहले ऑटो चालकों ने बीएनआर के समीप जीटी रोड पर पथारोध कर रविवार को एक ऑटो चालक मोहम्मद नौशाद के ऊपर हुए हमले का विरोध किया। इसके बाद जुलूस के शक्ल में वे लोग जिला शासक कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन सौंपने के बाद अपनी मांग के संदर्भ में बताते हुए परिवहन नेता राजू अहलूवालिया ने कहा कि जिस तरह से दिन पर दिन शहर में गैर कानूनी टोटो की वृद्धि हो रही है उससे शहर में परिचालन कर रहे ऑटो चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ओके रोड, कसाई मोहल्ला, जिला अस्पताल से अदालत तक इस तरह के 52 रुट हैं।जिनपर पिछले लंबे समय से ऑटो का परिचालन हो रहा है। लेकिन अब इन रुटों पर टोटो चालकों के घुस जाने से रोजाना विवाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि कल भी एक ऑटो चालक मो. नौशाद की टोटो चालकों द्वारा इस कदर पिटाई की गई कि उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कानुन को धत्ता बताते हुए टोटो के शोरुमों के मालिक बेरोजगार नौजवानों को बरगलाकर टोटो बेच रहें हैं। इसके खिलाफ उनपर अगर सात दिनों के अंदर कानूनी कार्यवाई नहीं की गई। तोऑटो चालक धरने पर बैठ जाएंगे । उन्होंने कहा कि अगर सात दिनों के अंदर इन शोरुमों को बंद नहीं किया गया। तो उसके बाद ऑटो चालकों को लेकर वह खुद जाएंगे और शोरुमों पर ताला लगा देंगे। इस दौरान अगर कोई अशांति हुई तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने बताया कि आसनसोल में इस तरह के 46 गैर कानूनी टोटो शोरुम है। राजू अहलूवालिया ने कहा कि एक तरफ ऑटो चालक गाढ़ी कमाई का पैसा लगाकर हर साल सरकार को विभिन्न टैक्स देते हैं। और जिनके पास कोई वैध कागज नहीं हैं। जिनकी उम्र वाहन चलाने की नहीं हुई है। वह टोटो चला रहे हैं । इसके अलावा उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग ने ऑटो चालकों को नेशनल हाईवे पर गाड़ी नहीं चलाने का फरमान जारी किया है। उनका मानना है कि ऑटो चालकों के कारण दुर्घटना हो रही है। तो बाइक और चार चक्का वाहन से भी नेशनल हाईवे पर दुर्घटना हुई है। नेशनल हाईवे पर बाइक और चार चक्का का आवागमन भी बंद किया जाए। क्योंकि कानून सभी के लिए बराबर है। इस संदर्भ में अतिरिक्त जिला शासक अभिजीत शैवाले ने कहा कि आज कुछ ऑटो चालक अपनी समस्याओं को लेकर आए थे। ऑटो और टोटो चालकों के बीच घमासान हुआ है। जिसके बारे में उन लोगों ने बताया। ऑटो चालकों का मानना है कि उनको जो रूट दी गई है। उस पर टोटो चालक जबरन सवारी उठा रहे हैं। जिसके कारण विवाद हो रहा है। इसको लेकर जिला मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में परिवहन विभाग को जांच करने का आदेश जारी करेंगे।उसके बाद इन समस्याओं को निराकरण किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त