निगम चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम चुनाव की रणभेरी बिगुल बज चुकी है। प्रशासन ने भी युद्ध स्तर पर तैयारी करनी शुरू कर दी है। इस बार नगर निगम चुनाव के नामांकन का स्थल बदल दिया गया है। उपेंद्रनाथ स्कूल की जगह इस बार नामांकन का नया स्थल जीटी रोड स्थित संत जोसेफ स्कूल को प्रशासन ने चिन्हित किया है। इसके लेकर तैयारी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। नामांकन स्थल के 100 मीटर के आसपास धारा 144 लागू रहेगी। वहीं इस बार धादका स्थित आसनसोल पॉलिटेक्निक कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। मतदान के बाद ईवीएम को वही सुरक्षित रखा जाएगा। आसनसोल नगर निगम में मतदान के लिए हुगली जिला से ईवीएम मशीन लाया जा रहा है। आसनसोल नगर निगम के 106 वार्ड के कुल 1181 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। लोकसभा और विधानसभा के बनिस्पत प्रत्येक बूथ पर अधिकतम मतदाताओं की संख्या में वृद्धि की गई है। लोकसभा विधानसभा में एक बूथ पर जहां 1000 मतदाता मतदान करते थे। उसके जगह पर निगम चुनाव में एक बूथ पर 12 मतदाता मतदान करेंगे। 12 सौ से अधिक मतदाताओं वाले बूथ में सहायक बूथ बनाया जाएगा। प्रशासनिक सूत्र की मानें तो करीब 149 सहायक बूथ बनाए जाने की सूचना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार