भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आसनसोल नगर निगम के द्वारा होर्डिंग के नए टेंडर निकालने पर उठाया सवाल






आसनसोल - आसनसोल नगर निगम द्वारा हार्डिंग का पैसा तीन करोड़ रुपया बकाया रहने के बावजूद नए हार्डिंग का टेंडर निकालने पर भारतीय जनता पार्टी ने सवाल उठाया है. नए टेंडर निकालने पर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने निगम प्रशासक बोर्ड पर जमकर हमला किया है.उन्होंने रविवार को भाजपा के जिला कार्यालय में एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में होर्डिंग बोर्ड का करीब 3 करोड रुपया बाकी है,उसे नगर निगम क्यों नहीं वसूल रहा है,उसे माफ क्यों किया जा रहा है,वहीं होर्डिंग का नया टेंडर निकाला गया है, जिसमें टेंडर का दर भी नहीं दर्शाया गया है. आखिर दर नहीं दर्शाने के पीछे क्या उद्देश्य है. 2 महीने बाद नए बोर्ड का गठन हो जाएगा तो निगम प्रशासक बोर्ड इस टेंडर को निकालने के लिए इतने उतावलापन क्यों दिखा रहा हैं. दरअसल दर नहीं दर्शाकर वे लोग अपने चेहते को यह टेंडर देना चाहते हैं,जो सरासर गलत है. इसका भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करती है.भाजपा इस तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी. यदि इस टेंडर को बंद नहीं किया गया,तो भाजपा इस समस्या को जनता के बीच ले जाएगी. साथ ही न्यायिक प्रक्रिया का रास्ता भी खुला हुआ है. प्रशासक बोर्ड के उप चेयरमैन डॉ अमिताभ बसु एक प्राचार्य हैं. उन्हें इन सब विषयों की जानकारी नहीं है. उनसे जो बोला जा रहा है,वह कर रहे हैं. अभी लोग अपना पीएफ निकाल रहे हैं. वह जान रहे हैं कि इस बार तृणमूल कांग्रेस की बोर्ड गठन नहीं हो रही है ,क्योंकि तृणमूल कांग्रेस में सबसे लोकप्रिय नेत्री ममता बनर्जी है. ममता बनर्जी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा गया. जिसमें 66 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है. तृणमूल कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय नेता ममता बनर्जी के नाम पर जितना वोट मिलना चाहिए था. वह विधानसभा चुनाव में देखने को मिल गया है. अब उनसे ऊपर कोई नेता तृणमूल कांग्रेस में नहीं है. इसलिए भाजपा निगम चुनाव में बोर्ड गठन करने जा रही है.उन्होंने कहा कि जब वे मेयर थे, तब जिन लोगों का बकाया होता था. उन पर प्राथमिकी दर्ज कर उनसे पैसा वसूल किया जाता था. वर्तमान में ऐसा क्यों नहीं हो रहा है. इस प्रेस वार्ता के दौरान कुल्टी के विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार, भाजपा के जिला संयोजक शिवराम बर्मन, विजय चक्रवर्ती सहित कई पूर्व पार्षद उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार