Slide 1 Slide 2 Slide 3

दिनदहाड़े टायर के दुकान में एक लाख की डकैती, दहशत में दुकानदार




रानीगंज-रानीगंज के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित पंजाबी मोड़ ओवर ब्रिज के पास श्याम टायर  नामक टायर दुकान में दिनदहाड़े हुई डकैती की घटना ने लोगों को हिला कर रख दिया है.  दुकानदार पवन केजरीवाल ने बताया  एक युवक मूहँ में मास्क लगये अपाचे मोटर बाइक के दो टायर ख़रीदने का ग्राहक बनकर दुकान में घुसे जहां दुकान में काम कर रहे एक कर्मी सोनू मण्डल ने उसकी मांग पर उसे गोदाम ले जाकर टायर दिखाने लगा तभी अपराधी ने सही समय देखकर उसकी कनपटी पर बंदूक तान दी और पैसों की मांग करने लगे, वहीं पीछे से और 2 साथी दुकान में घुस पड़े दोनों के पास धारदार हथियार थे. उन्होंने मैनेजर धनन्जय चौहान से कैश बॉक्स की चाभी मांग कर उसमें रखे सारे रुपये ले लिए.एक ग्राहक सहित मौजूद सभी कर्मचारियों से गाली गलौज किया. ग्राहक को एक थप्पड़ भी मार दिया.




इसके बाद वहां उपस्थित लोगों को अपराधियों ने एक कमरे में बंद कर दिया.वहीं जैसे ही अपराधियों की नजर सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी उन लोगों ने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ डाला, और फिर वहां से चलते बने. इस घटना की खबर जैसे ही थाना में लगी, पंजाबी मोड फाड़ी की पुलिस घटनास्थल पहुंची ,कुछ देर पश्चात आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डी सी पी मुख्यालय डॉ कुलदीप एस ,ए सी पी सेंट्रल दो तथागत पांडेय रानीगंज थाना प्रभारी अजय मण्डल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गये.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त