रानीगंज-ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत रानीगंज टी बी अस्पताल के पास रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान आने जाने वाले राहगीरों को लीफलेट बांटे गए जिसमें ट्रैफिक नियम के बारे में जानकारी दी गई थी.ट्रैफिक नियम के तहत गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट पहनना आवश्यक बताया गया .मद्यपान की अवस्था में गाड़ी न चलाने की सलाह दी गई थी.ट्रैफिक लाइट देखकर ही सड़क पार करने को कहा गया था. दरअसल राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाने के लिए सेफ ड्राइव सेव लाइफ अभियान की शुरुआत की थी. इस अभियान के 5 साल पूरे होने के उपलक्ष पर इस साल 1 दिसंबर से लेकर आगामी 31 जनवरी तक लोगों को जागरुक करने का कार्यक्रम किया जा रहा है. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से भी यह कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है, जिसके तहत ही हर एक दिन जिला के अलग-अलग शहरों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. रानीगंज में भी आज अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गयी.

0 टिप्पणियाँ