12 गरीब महिलाओं को मिला उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन



आसनसोल : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भाजपा नेता उत्पल कोनार के नेतृत्व में रविवार को आसनसोल के बुधा स्थिति सरस्वती मंदिर प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड संख्या 47,48 और 49 के रहने वाले 12 गरीब परिवार के महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। इस मौके पर राढ़ बंग के भाजपा पर्यवेक्षक निर्मल कर्मकार, नवीन दुबे, सुखदेव मुखर्जी, भवतोष मांजी और कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर निर्मल कर्मकार ने कहा कि आज प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 3 वार्डों के 12 गरीब महिलाओं के बीच गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। इसके पहले आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के द्वारा 20000 महिलाओं को इस योजना का लाभ पहुंचाया गया है। जबकि पूरे पश्चिम बर्दवान जिले में तीन लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर