चीन कोठी के सब्जी विक्रेता 10 दिसंबर को म्युनिसिपल मार्केट होंगे शिफ्ट, बैठक कर लिया गया निर्णय






रानीगंज-रानीगंज के चीनकोठी मैदान में लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. म्युनिसिपल सब्जी मार्केट में लौट आए सब्जी विक्रेताओं ने बीते सोमवार प्रदर्शन कर थाना और विधायक को ज्ञापन सौंपे थे. इसके बाद शुक्रवार को रानीगंज थाना के प्रभारी अजय कुमार मंडल के नेतृत्व में एक शां बैठक की गयी थी जिसमें स्थानीय टीएमसी नेता मोहम्मद शहजादा, म्युनिसिपल मार्केट में लौट चुके दुकानदारों के प्रतिनिधि विकास प्रसाद साव और चीन कोठी मैदान में गए दुकानदारों के प्रतिनिधि अमर कुमार शामिल हुवे. बैठक के बाद मोहम्मद शहजादा ने बताया कि बैठक काफी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, इस दौरान आगामी 10 दिसंबर तक चीन कोठी के सब्जी विक्रेताओं को वापस म्युनिसिपल मार्केट लौटने का आदेश दिया गया है. जिसमें सभी की सहमति है. बैठक के बाद म्युनिसिपल मार्केट के दुकानदारों के प्रतिनिधि विकास प्रसाद साव ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि मैं तहे दिल से पुलिस प्रशासन, रानीगंज के विधायक और मोहम्मद शहजादा को धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि इन्हीं लोगों की कोशिश की वजह से यह संभव हो पाया है. ज्ञात हो  कोरोना महामारी की वजह से भीड़ को कम करने के लिए म्युनिसिपल सब्जी मार्किट से सब्जी विक्रेताओं को चीन कोठी मैदान में शिफ्ट किया गया था, इसी के तहत रानीगंज के म्युनिसिपल मार्केट के सब्जी विक्रेताओं को भी किसान शॉप के समीप मैदान और चीन कोठी में विभक्त होकर स्थानांतरित हुए थे, अब यहां किसान शॉप  के पास लगा रहे हैं सब्जी विक्रेता अपनी दुकान लेकर वापस म्युनिसिपल मार्केट लौट आए हैं,  चीन कोठी के सब्जी विक्रेता अभी भी वही अपनी दुकान लगा रहे हैं. म्युनिसिपल मार्केट शिफ्ट किए सब्जी विक्रेताओं का आरोप है कि चीन कोठी के दुकानदार रात 2:00 बजे से अपनी दुकान लगाकर आधा से अधिक सब्जी थोक दाम में बेच लेते हैं और बचा  हुआ माल सुबह म्युनिसिपल मार्केट के पास लाकर बहुत ही कम दामों में खुदरा बेचकर मुनाफा कमा लेते हैं. अब देखना यह है कि क्या 10 तारीख को चिनकोठी के सब्जी विक्रेता वापस जाते है या नहीं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात