घरवालों के डांट के डर से एक 10 साल की स्कूली छात्रा ने की आत्महत्या, परिवार वालों का रो-रोकर हो रहा बुरा हाल




रानीगंज-रानीगंज बोरो अन्यर्गत 91 नंबर वार्ड स्थित गिरजा पाड़ा के माइनिंग कॉलेज के पास छातना पाड़ा में एक 10 साल की स्कूली छात्रा ने घरवालों के डांट के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छातना पाड़ा की रहने वाली कक्षा पंचम की छात्रा पायल राम अपने माता पिता और भाई बहन के साथ रहती थी. स्थानीय निवासी सोनिया सिंह के अनुसार सोमवार सुबह पायल के घर में उसके खराब टीवी को ठीक करने के लिए मिस्त्री आया हुआ था, टीवी ठीक कर वह वापस चला गया. इसके बाद जब पायल ने टीवी को चालू करना चाहा तो वह चालू नहीं हुआ, जिसके बाद उसने यह बात हमउम्र सोनिया की बेटी को बताई तो, उसने पायल से यह कहा कि शायद उसने टीवी को फिर से खराब कर दिया है. इसीलिए वह चालू नहीं हो रहा है. सोनिया की बेटी की यह बात सुनकर पायल बहुत डर गई और वह रोते  रोते हुए अपने घर चली गई ,और सम्भवत इसी डर के कारण अपने घर मे दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फोन की रिंग बार-बार बजने के बावजूद भी जब पायल ने उसे नहीं उठाया, तो सोनिया की बेटी उसे देखने के लिए उसके घर पहुंची जहां उसने पायल को फांसी के सहारे झूलता हुआ पाया.पायल स्थानीय हिंदी आदर्श  प्राइमरी स्कूल में कक्षा 5 वीं की छात्रा थी, वहीं उसके पिता नरेश राम और मां नीतू राम पेशे से मजदूर हैं.  बड़ी बहन और भाई भी काम के सिलसिले में रोजाना बाहर निकल जाते हैं.घर खाली रहने की वजह से पायल ऐसा कदम उठाया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पायल की मौत से ना सिर्फ उसके परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है, बल्कि आसपास के लोग भी इस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता