आसनसोल नगर-निगम के अधिकारियों ने दो दिन की दी मोहलत,जगह की चिन्हित




आसनसोल- आसनसोल नगरनिगम द्वारा अवैध निर्माण को लेकर सख्ती दिखाए जाने के बाद बराकर इलाके में नालियों एवं सड़क के किनारे से कुछ लोगों ने अवैध निर्माण खुद हटा लिए है.लेकिन अभी भी अवैध रूप से कब्जा है। इसे लेकर नगरनिगम के इंजीनियर विभाग, सेनेटरी विभाग एवं कुल्टी थाना, बराकर फाड़ी पुलिस ने एक टीम बनाकर आज बराकर बैगुनिया मोड़ से स्टेशन तक और कल्याणेश्वरी रोड के दोनों तरफ के दुकान को नाले के ऊपर से हटने के सख्त निर्देश दिए एवं जितने भी ठेले वाले गुंमटी वाले जो नाले के ऊपर अपनी दुकान लगाए हैं उन्हें दो दिनों के अंदर अपनी दुकानें हटाने का निर्देश दिया, इसके साथ ही अवैध निर्माणों को चिन्हित किया चिन्हित करने के बाद लाल दाग दे दिया गया, क्योंकि अगर उस निर्धारित समय में वह लोग कब्जा हटा लेते हैं, तो ठीक हैं, अन्यथा नगरनिगम खुद कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है। व्यापार करें लेकिन जनता की सुविधाओं का भी ख्याल रखें, सरकारी नियमों का पालन करें। वही दूसरी ओर कई दुकानदरों ने यहां तक कह दिया कि आसनसोल में तो इस से ज्यादा जाम की समस्या है पर वहां कार्रवाई पहले क्यों नही हो रही है बराकर में ही क्यों अतिक्रमण किया जा रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त