पंजाब में हुई महिला की हत्या मामले में दुर्गापुर से सुपारी किलर गिरफ्तार


20 अगस्त 2020 को लुधियाना के पाईल थाना क्षेत्र में वृद्धा को कटारी से हत्या कर सुपारी किलर हुआ था फरार


पंजाब पुलिस ने दुर्गापुर के मेन गेट इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया चार दिनों का ट्रांजिट रिमांड




दुर्गापुर: पंजाब के लुधियाना जिला अंतर्गत पाइप थाना क्षेत्र इलाके में 23 अगस्त 2020 को पंजाब के पाईल इलाका निवासी महिला चिकित्सक की मां ईसपाल कौर(60) पर मिंटू साहनी कटारी से जानलेवा हमला कर फरार हो गया था. हमले के बाद इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई थी . मृतका के परिजनों द्वारा घटने की शिकायत पाईल थाना में दर्ज कराई गई थी. मामले की जांच करते हुए पाईल थाना के एस आई (सब इंस्पेक्टर ) पबित्तर सिंह के नेतृत्व में 4 पुलिस अधिकारियों का दल दुर्गापुर पहुंची . जहां आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सहयोग से मेन गेट इलाके से मिंटू साहनी को हिरासत में ले लिया. सब इंस्पेक्टर पबित्तर सिंह ने बताया कि करीब 1 साल 3 महीने के बाद दुर्गापुर के मेन गेट इलाके से स्टाफ क्वार्टर इलाके से फरार सुपारी किलर मिंटूसाहनी को गिरफ्तार किया गया है. मिंटू साहनी मेन गेट इलाके में किराए के मकान लेकर बीवी एवं बच्चे के साथ पुलिस से छिप कर रहता था. हत्यारा मिंटू साहनी मूल रूप से बिहार राज्य का रहने वाला है. काफी वर्ष पहले वह अपने पत्नी के साथ पंजाब के पाइल इलाके में रह कर प्राइवेट नौकरी के साथ-साथ छोटी मोटी चोरी की घटना में शामिल रहता था.उसी दौरान इसपाल कौर के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था . उस दौरान रिश्तेदारों ने इसपाल की हत्या करने की सुपारी मिंटू साहनी को दी थी. 23 अगस्त को मिंटू साहनी इसपाल के घर में पेंट करने के बहाने पहुंचा, जहां इसपाल छत पर बैठकर काम कर रही थी. उसी दौरान मिंटू ने मौका देख कर काटारी से इस्पाल के गले पर वार कर फरार हो गया था. जिससे इसपाल कौर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर दुर्गापुर अदालत में पेश कर 4 दिनों का ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त