Slide 1 Slide 2 Slide 3

रांची से बर्नपुर आ रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की गोविंदपुर के निकट सड़क हादसे में दर्दनाक मौत



बर्नपुर : रांची रामगढ़ के घाटो से बर्नपुर में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत गोविंदपुर के निकट सड़क हादसे में हो गई। मृतकों में दो महिला, दो पुरुष तथा एक बच्चा शामिल है। गोविंदपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रांची रामगढ़ के घाटो से बर्नपुर में शादी समारोह में एक ही परिवार के पांच लोग स्विफ्ट डिजायर कार से आ रहे थे। तभी मंगलवार की सुबह धनबाद के गोविंदपुर स्थित कौआबांध पुल समीप एनएच 2 पर कार अनियंत्रित होकर कार खाई में पलट गई। जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो की पहचान वसीम अकरम, शकील अख्तर के रूप में की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति काफी तेज थी। पुल के पास कार अनियंत्रित हो गई एवं पुल से नीचे 100 फीट दूर नदी के दूसरे किनारे पर जा गिरी। घटनास्थल पर ही पांचों की दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोविन्दपुर थाना प्रभारी दल-बल के साथ पहुंच कर हाइड्रा के मदद से कार को खाई से निकलवाया परंतु कार में कोई भी जीवित नहीं बचा था। पुलिस ने पांचों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक सभी लोग बर्नपुर के निमतल्ला निवासी मोहम्मद ताहा के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद शादी घर में कोहराम मच गया। घर के खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त