दिलशाद खान के नेतृत्व में रानीगंज के विधायक एवं रानीगंज थाने में सौंपा गया ज्ञापन, चीन कोठी से दुकान वापस म्युनिसिपल मार्केट में लगाने की अपील की गयी



रानीगंज-आसनसोल नगर निगम के 89 नंबर वार्ड टीएमसीपी अध्यक्ष दिलशाद खान के नेतृत्व में रानीगंज के व्यापारियों की तरफ से रानीगंज थाना और विधायक तापस बनर्जी को एक ज्ञापन सौंपा गया. इस ज्ञापन में मांग की गई है कि कोरोना महामारी शुरू होने से पहले रानीगंज के सभी दुकानदार म्युनिसिपल मार्केट में अपनी सब्जी की दुकान लगाते थे ,पर कोरोना वायरस शुरू होते ही लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ दुकानदारों को किसान शॉप तो कुछ को चीन कोठी स्थानांतरित किया गया था, हालांकि काफी हद तक कोरोना महामारी पर लगाम लग चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी चीन कोठी में लगाए जा रही सब्जी की दुकान है, वापस अपने स्थान पर नहीं लौटी है,जबकि किसान शॉप के पास बैठने वाले दुकानदार म्युनिसिपल मार्केट में फिर से अपनी दुकानें लगा रहे हैं. ज्ञापन में मांग की गई है कि म्युनिसिपल मार्केट में चीन कोठी में लगाने वाले दुकानदारों को भी जगह दी जाये. इसे लेकर दिलशाद खान ने कहा कि चीन कोठी के दुकानदारों के कारण म्युनिसिपल मार्केट के दुकानदारों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. चीन कोठी के दुकानदार आधी रात से ही अपनी दुकानदारी शुरू कर देते हैं. होलसेल रेट पर अपना सामान बेचकर उस सुबह 8:00 बजे फिर से म्युनिसिपल मार्केट आकर अपना बचा खुचा सामान भी बहुत कम कीमत पर बेच कर चलते बनते हैं, जिससे यहां दूसरे दुकानदारों को नुकसान हो रहा है.इसके साथ ही उन्होंने चीन कोठी के दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वह फिर से मुख्य मार्केट में आकर अपनी दुकान लगाएं.वहीं रानीगंज थाने के प्रभारी ने इस विषय पर जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर