आसनसोल में छठ व्रतियों के बीच साड़ी सूट व पूजा सामग्री वितरित





आसनसोल : छठ पूजा के अवसर पर विभिन्न वार्डों में तृणमूल द्वारा छठ व्रतियों के बीच साड़ी, सूप एवं पूजा सामग्री वितरित की गई। आसनसोल के वार्ड संख्या 40 के आराडांगा में युवा तृणमूल नेता चंकी सिंह के नेतृत्व में 300 छठ व्रतियों को साड़ी, सूपएवं पूजा सामग्री वितरित गया। इस दौरान 300 महिलाओं को साड़ी प्रदान की। मौके पर अतिथि के रूप में उपस्थित आइएनटीटीयूसी जिलाध्यक्ष अभिजीत घटक, आसनसोल नगरनिगम के वाइस चेयरपर्सन सह बीबी कालेज प्राचार्य डा.अमिताभ बसु, गुरुदास चटर्जी,  समाजसेवी आशीष  पटेल के हाथों साड़ी एवं पूजा सामग्री वितरित की गई। इस दौरान अभिजीत घटक एवं अमिताभ बासु ने अपने वक्तव्य में कहा कि पश्चिम पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में छठ पूजा पर छठ व्रतियों के लिए विशेष व्यवस्था का निर्देश दिया जाता है। उनके नेतृत्व में हम लोग छठ व्रतियों की सेवा कर रहे हैं। आसनसोल में भी भारी मात्रा में लोग छठ पूजा करते हैं इसलिए हम लोग ममता बनर्जी के निर्देशानुसार अपने इलाके में सेवा कार्य कर रहे हैं इसी के तहत आज आसनसोल नगर निगम के विभिन्न वार्डों में छठ व्रतियों के बीच साड़ी शुभ एवं पूजा सामग्री वितरित की गई।

इसके आलावे वार्ड संख्या 27 के पूर्व  पार्षद दीपक साव   के नेतृतव में 600 व्रतियों को गेंहू, नारियल एवं कद्दू वितरण किया गया। इस दौरान कंवल चौरसिया, घनश्याम प्रसाद, राजेश शर्मा, महेश महतो, सुदेश्वर प्रसाद, अमरनाथ प्रसाद, गोलू, हरिहर यादव आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार