खाना खाकर अस्वस्थ्य हुए घर के चार सदस्य ,दंपति की मौत



बांकुड़ा--खाना खाकर अस्वस्थ्य हुए घर के चार लोगों में से दो की मौत हो गई. घटना हुई है जिले के इंदपुर थाना अंतर्गत ब्रिजराजपुर अंचल के धानसातड़ा ग्राम में .मृतको की शिनाख्त अशोक बसु (50)एवं किया बसु (43)के रूप में हुई है. वही अस्वस्थ्य हुए लोगो मे दंपति का बेटा जीतेन बसु एवं विवाहिता बेटी चंपा सरकार शामिल है , जो कि काली पूजा उपलक्ष्य में मायके आई थी. जीतेन का इलाज बाँकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चल रहा है ,जबकि चंपा को इंदपुर अस्पताल से ही प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया .

घटना के अनुसार बसु परिवार के चारो सदस्यों ने बृहस्पतिवार को खाना खाया था ,जिसके दूसरे दिन से ही सभी को उल्टी एवं दस्त की शिकायत आ रही थी .तबियत ज्यादा खराब होने के बाद सभी को पहले इंदपुर ब्लॉक अस्पताल में ले जाया गया था .जहा से चंपा को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया एवं बांकी तीनो बाँकुड़ा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया .शुक्रवार की रात में दंपति की मौत हो गई.

 स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नमूना संग्रह किया गया है ,एवं जांच के लिए भेजा गया है .

जिला पुलिस के अनुसार अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है .

इधर तालडांगरा विधायक अरुप चक्रवर्ती द्वारा बाँकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कालेज व अस्पताल में आकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की एवं सहयोग का आश्वासन दिया .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार