दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल में गर्भवती महिला को थप्पड़ मारने का आरोप चिकित्सक पर लगा




दुर्गापुर : दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल में शनिवार की सुबह को एक गर्भवती महिला को थप्पड़ मारने का आरोप मरीज के परिवार के लोगों ने चिकित्सक पर आरोप लगाया है, और इसकी शिकायत अस्पताल के सुपर तथा न्यू टाउनशिप थाना थाना में शिकायत की गई है. परिवार के लोगों का कहना है कि महिला डॉक्टर गर्भवती महिला सुनीता साह को बार-बार दबाव बना रही थी कि सीजर करने के लिए मगर महिला का कहना था कि परिवार के लोग चाहते हैं नॉर्मल डिलीवरी ही हो.उसके बाद महिला को चेकअप करने के दौरान डॉक्टर ने फिर कहा की मां और बच्चे की जान जा सकती है इसलिए सीजर करना ही बेहतर होगा .सुनीता ने कहा कि जब उनकी बात नहीं माना तो वह हमें गाल पर थप्पड़ मार दी. घटना को लेकर परिवार के लोगों को बताया उसके बाद परिवार के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया . जानकारी के मुताबिक काकंसा कॉलोनी नंबर 2 निवासी सुनीता साहा को पहले पानागढ़ प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. यहां से शुक्रवार को उसे दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती होने के बाद दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल में एक महिला चिकित्सक ने गर्भवती महिला सीजर के लिए बार-बार कह रही थी, मगर सुनीता साहा सीजर के लिए तैयार नहीं थी, तभी महिला चिकित्सक ने चेकअप के दौरान उन्हें थप्पड़ मार दिया ऐसा आरोप लगाया सुनीता साह ने . घटना को लेकर अस्पताल परिसर में व्यापक उत्तेजना फैल गई.खबर मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची.

महिला चिकित्सक ने थप्पड़ मारने का अभीयोग को अस्वीकार किया है, और कहा कि वह कह रही थी कि सीजर करने के लिए कारण उनका समय से अधिक जा रहा था मगर वह लोग सीजर के लिए नहीं तैयार हो रहे थे कह रहे थे कि नॉर्मल डिलीवरी ही करना होगा, तब हमने कहा कि अगर शीघ्र नहीं की गई तो मां और बच्चे दोनों की मौत हो सकती है और सीजर करने के लिए आप लोगों को हस्ताक्षर करना होगा वह लोग तैयार नहीं हो रहे थे. मगर वह लोग इसे बढ़ा चढ़ाकर बोल रहे हैं.

दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल के अधीक्षक ने कहा कि उन्होंने शिकायत सुनी है, लेकिन अभी तक लिखित में नहीं मिली है. उन्हें अभी घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन कहा कि अगर ऐसी कोई घटना हुई तो वह जांच कमेटी बनाकर तत्काल कार्रवाई करेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त