कृष्णा प्रसाद द्वारा निर्मित सड़क पर उठा विवाद, निगम प्रशासक ने कहा निगम की अनुमति नहीं





आसनसोल : कल्ला प्रभु घाट से केपी खदान चासी पाड़ा इलाके तक कृष्णा प्रसाद के द्वारा अपने स्तर से निर्मित किया गया सड़क जिसका उद्घाटन सोमवार को कृष्णा प्रसाद ने किया। उद्घाटन के कुछ घंटों बाद ही यह सड़क विवाद में आ गया है। आसनसोल नगर निगम के प्रशासक अमरनाथ चटर्जी को जैसे ही या पता चला कि कृष्णा प्रसाद के द्वारा एक सड़क केपी खदान चासी पट्टी निवासियों के लिए उद्घाटन किया गया है। उसके बाद उन्होंने निगम का एक निरीक्षण टीम को घटनास्थल के लिए रवाना करवा दिया। नगर निगम के कर्मचारियों ने वहां जाकर निरीक्षण किया तो पाया कि वहां कच्चा रास्ता बनाया गया है। किसी प्रकार का पक्का रास्ता निर्माण नहीं किया गया है। ना ही वहां पर पक्का रास्ता बनाने के लिए बालू, सीमेंट, ईट चीप गिराया गया है। निरीक्षण करने के बाद निगम कर्मचारी ने बताया कि वे लोग निगम प्रशासक के निर्देश पर यहां निरीक्षण करने आए हैं। लेकिन यहां कच्चा रास्ता ही निर्माण किया गया है। हालांकि इसकी अनुमति निगम से नहीं ली गई है। यदि पक्का निर्माण कार्य होगा तो इस पर निगम कार्रवाई करेगा। इस संबंध में निगम प्रशासक अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आम जनता के लिए कोई भी बिना अनुमति का सड़क नहीं बना सकता। वह जमीन जिस विभाग के अंतर्गत है। उस विभाग से अनुमति लेना पड़ता है। यदि कृष्णा प्रसाद ने जनता के हित के लिए कार्य किया है। तो ठीक है लेकिन इसमें कोई राजनीतिक उद्देश्य है तो नगर निगम इस पर कार्यवाही अवश्य करेगी। क्योंकि उस सड़क के बारे में नगर निगम को कोई जानकारी नहीं है। वही कृष्णा प्रसाद ने कहा कि गुलाबो चक्रवात के कारण इस इलाके में भारी तबाही हुई थी। सड़क धंस गया था। केपी खदान चासी पट्टी के लोगों ने उनसे आग्रह किया था कि इस सड़क को बनवा दें। उन्होंने आने जाने के लिए सड़क बनवा दिया है। अब निगम इसे पक्का कराए या सीमेंटेड कराये। यह निगम का कहना यह सही है कि उन्होंने इसके लिए निगम से अनुमति नहीं ली है। क्योंकि छठ घाट के समय निगम पूरे नगर निगम क्षेत्र को देख रहा था। उस समय कोई भी अधिकारी खाली नहीं थे। इसलिए उन्होंने अपने स्तर पर जनता के परेशानी को देखते हुए सड़क निर्माण का कार्य किया है। उनका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त