Slide 1 Slide 2 Slide 3

भैया दूज पर चोको मिठाई की बढ़ी मांग




बांकुड़ा--भैया दूज आये और बहने मिठाई नही खरीदे ऐसा हो नहीं सकता .भैया दूज पर मिठाई खरीदने का एक अलग रिवाज है, बहने अपने भाइयों को अच्छे से अच्छा मिठाई खिलाने के लिए खूब उत्साहित होती है. बाँकुड़ा शहर के कई दुकानों में इसकी झलक देखने को मिली .शहर के भैरव स्थान मोड़ स्थित मिठाई दुकानों में दोपहर से ही बहनों की लंबी कतार देखने को मिली .कुछ मिष्ठान दुकानदारों के द्वारा भैया दूज उपलक्ष्य में ग्राहकों में आकर्षण पैदा करने के लिए नए नए किस्म के मिठाई लाये है .

मिष्ठान व्यवसायी जयदेव चक्रवर्ती का कहना है की इस बार चोको से संबंधित मिठाई लाया गया है .दुकान में सौ प्रकार की मिठाई है. ग्राहक जो चाहते है, वह उन्हें मिल जाता है .इस बार विशेष रूप से चाकलेट के ऊपर ,जेली के उपर ,बटर स्कॉच ,बटर स्कॉच रोल,मलाइ बटर ,बेक कलाकंद ,रस मलाई के अलावा कई किस्मो के संदेश है. इसके अलावा आम दिनों की तरह जो मिठाईयां रहती है, वह भी है. अभी मार्केट की अवस्था को ध्यान में रखते हुए कीमत ठीक ठाक रखा गया .

दृसरी तरफ शहर के बड़ाबाजार ,रामपुर ,जून बेदिया ,नूतनचटी ,रानीगंज मोड़ ,समेत कई दुकानों में भीड़ का नजारा देखा गया .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त